15 अगस्त, 2021

मध्यप्रदेश


१-हरा भरा है
 मेरा मध्यप्रदेश 
है प्यारा मुझे 
२-पगपग पे
 हरियाली यहाँ है
 लोग सरल
 ३-दिल देश का
 सभी समाते यहाँ
 बड़े प्यार से
 ४-कहीं से आया
 कोई भी यहाँ पर
 मिले प्यार से
 ५-लोग यहाँ के 
 महमान नवाज
 बड़े सरल
 ६-सभी अपने 
 न रहा भेदभाव
इस राज्य में 
७-टपकता है 
रिश्तों से लगाव 
यहाँ दिल से 
८-मेरा प्रदेश 
देखा स्नेह से जब 
होता है गर्व 

आशा 













 इस राज्य में ७- टपकता है रिश्तों से लगाव है यहाँ दिल से ८-मेरा प्रदेश देखा स्नेह से जब होता है गर्व आशा

3 टिप्‍पणियां:

Your reply here: