27 अगस्त, 2021

यदि प्यार न बांटोगे उससे


 

कैसे कोई तुम्हारा अपना होगा

यदि तुम प्यार न बांटोगे उससे

जिस पर ऐतवार करोगे

उस पर सब न्योछावर करोगे |

वही जान छिड़केगा तुम पर

भूल न पाओगे उसे जीवन भर 

वही सहारा देगा समय समय पर तुमको 

तुम खुद ही यह एहसास करोगे |

वास्तविकता से जितनी दूरी होगी  

 पथ प्रदर्शक वही  होगा तुम्हारा

वह उस  दूरी को पाटेगा

तुम्हारा मन सक्षम  बनाएगा  |   

 अंधविश्वास और विश्वास में

 फासला रख चलना होगा    

 यदि न चल पाए  तब पछताओगे

 वहीं मात खा जाओगे |

 सही मार्ग  दिखाया तो जा सकता है  

पर चलना तुम्हें ही होगा  

खुद में जागे विश्वास पर साहस से

ठोस धरा पर पग धरना होगा |

जीवन सरल नहीं होता जब जानोगे  

 कठिनाईयों से सामना करोगे  

सही राह है क्या तुम्हें समझना होगा

 स्वप्नों में जीना ही जीना नहीं है पहचानोंगे |

आशा

   

  

3 टिप्‍पणियां:

Your reply here: