25 सितंबर, 2021

रिश्ते एकतरफा नहीं


 

 

रिश्ते कभी एकतरफा नहीं होते

सम्बन्ध निभाना पड़ते हैं

उन्हें  बनाना  है फिर भी सरल

पर  कठिन है  निभाना उन्हें |

बहुत दूर तक  जीवन पर्यंत

वैसे ही रख रखाव  रिश्तों का  

प्यार की कमीं  न होने देना

है यही सफल संबंधों का प्रतिफल |

अभी बने हाल ही टूटें

स्थाईत्व जिनमें न हो तनिक भी

होते ऐसे रिश्ते अस्थाई होते  

अकारण न बनए जाते |

मतलब से बनाएगे गए रिश्तों की

कोई अहमियत नहीं होती 

जब हल हो जाए समस्या

तभी कहा जाता हैआप कौन |

हम पहचानते नहीं आप को

कहाँ मिले थे याद नहीं है

कब मिले किस कारण मिले

यह तक  याद नहीं हम को |

खून के रिश्ते भी कभी डगमगाने लगते

तब बनाए रिश्तों में दम कितना होगा

एक झटके में विलुप्त हो जाएंगे

समय न लगेगा टूटने में |

आशा 















 

 

 

 

 

 

 

 

 

3 टिप्‍पणियां:

Your reply here: