10 नवंबर, 2021

हाइकु


 

१- प्यारा संगीत  

बसा  मन में ऐसा  

  रहा ख्यालों में   


२-शोभा न देती 

प्यार न हो दिल से 

लाग लपेट 


३-कहना माना

क्या गलत न किया

क्षमा करना


४-तुम न आए

हर आहट पर

चौंक रही हूँ


५-छाया उजाला

 रात अमावस की

दीप्ति मान है


६- किया श्रृंगार

बाली उम्र में यह

किस के लिए


७-प्यार दुलार

भरा दिल में फूटा

गर्म लावे सा 


आशा

  

 

4 टिप्‍पणियां:

Your reply here: