02 नवंबर, 2021

पांच दिवसीय दीपावली त्यौहार

 

पांच दिवसीय दीपावली के त्यौहार पर आप सब को हार्दिक बधाई |

चंद पंक्तियाँ  प्रस्तुत हैं-



अपने  घर में चलाया है

 वार्षिक स्वच्छता अभियान 

 घर का कौना कौना पोता  बुहारा

श्री लक्ष्मीं के आगमन की प्रतीक्षा है  |

 दीप प्रज्वलित किये घर बाहर  के 

दीपों की चमक दमक से स्वागत के लिए 

आने वाली देवी लक्ष्मी का   |

खुद सजे बच्चों को सवारा नए परिधानों से

शगुन की फुलझाड़ियाँ लाए

 दीपमाला से धर को सजाया

दरवाजे पर चौक बनाया रंगोली से |
अब इंतज़ार है खील बताशों का 

गुजिया पपड़ी  यदि बन पाएं 

 मजा तो आना ही है |

घर ऐसे चमक रहा है मानों नया बना है  

सब खुश होते  हैं 

एक दूसरे से मिल कर

यही है विशेषता इस  त्योहार की |

दीपावली मनाने की 

नया कुछ लाने की 

पूरे वर्ष इन्तजार रहता इसका 

 है पर्व ही ऐसा |

आशा 

 

   

  

 

14 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल बुधवार (03-11-2021) को चर्चा मंच        "रूप चौदस-एक दीपक जल रहा"   (चर्चा अंक-4236)      पर भी होगी!
    --
    सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार करचर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।
    -- 
    दीपावली से जुड़े पंच पर्वों कीहार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'   

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      आभार आपका मेरी रचनाकी सूचना के लिए |दीपावली की शुभ कामनाएं |

      हटाएं
  2. बहुत अच्छा लिखा आपने आदरणीया आशा जी। सचमुच यही माहौल होता है हर घर में दीवाली पर। इस सृजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई आपको 🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. रेनूं जी दीपावली की शुभ कामाएं |आभार सहित धन्यवाद टिप्पणी के लिए |

      हटाएं
  3. दीप पर्व पर आप को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। ज्योति पर्व आपके लिए शुभता और खुशियां लेकर सीसीआए यही कामना करती हूं ❤️❤️🌷🌷

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      धन्यवाद रेणु जी टिप्पणी के लिए |दीपावली शुभ और मंगलमय हो |

      हटाएं
  4. सुप्रभात
    धन्यवाद ओंकार जी टिप्पणी के लिए |शुभ दीपावली हो |

    जवाब देंहटाएं
  5. उत्तर
    1. सुप्रभात
      धन्यवाद विकास जी टिप्पणी के लिए |

      हटाएं
  6. उत्तर
    1. सुप्रभात
      धन्यवाद आलोक जी टिप्पणी के लिए |

      हटाएं
  7. दीवाली का त्यौहार सबसे प्यारा होता है ! थकान भरा तो ज़रूर होता है लेकिन जब घर दीपों से जगमगा जाता है तो सारी थकान उतर जाती है !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      धन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |

      हटाएं

Your reply here: