26 जनवरी, 2022

है आज गणतंत्र दिवस


 

है आज गणतंत्र दिवस  

तिरंगा झंडा तिरंगा फहराने का दिन  

स्वतंत्रता के जश्न को मनाने का दिन 

सभी धूमधाम से मिलजुल कर

यह जश्न मनाते

 इसका महत्व समझते समझाते 

बीते दिन याद करते | 

गलतियां ना दोहराने का वादा लेते

देश को उन्नति के शिखर पर

पहुंचा कर ही दम लेगे कहते 

सी वादे को पूरा करके दिखाएगे |  

कभी पीछे न हटेंगे

प्रति वर्ष की तरह इसे दिल से मनाएंगे

कुछ नया कर के दिखाएंगे 

स्वतंत्र देश के हैं नागरिक |

हैं नौनिहाल भारत के 

भविष्य के कर्णधार देश के 

अपनी शक्ति को पहचान दिलाएंगे 

अपनी कार्य कुशलता  दिखाएंगे |

 जय जय भारत के नारे लगाएंगे 

 कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखेंगे 

अपने बीते कल को याद करेंगे 

स्वर्णिम भारत की पहचान बढ़ाएंगे | 

आशा

2 टिप्‍पणियां:

  1. देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत बहुत ही सुन्दर रचना ! गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  2. सुप्रभात
    धन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |टिप्पणी अच्छी लगी |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: