26 अप्रैल, 2022

कीमत मिट्टी की



कण कण मिट्टी का है बड़ा उपयोगी

किसी ने कभी ध्यान ही नहीं दिया

हरियाली ने किसी का ध्यान आकृष्ट किया

तभी ख्याल आया इस का |

 मिट्टी हर पल ही उपयोगी होती

चाहे जिस रूप में भी हो

 बहुआयामी होते इसके करतब

जहां उपयोग की जाती

 अपना महत्व दर्शाती |  

पूजा के लिए दीपक बनाए जाते

स्नेह से भर दीप जलाए जाते 

वे जगमगाते  घर को रौशन करते

त्यौहार नहीं मन पाते इनके बिना |

 मटका ग्रीष्म ऋतु में जल 

 भरने के काम आता

कभी अनाज भी भरा जाता इसमें 

जाने कितनी आत्माएं तृप्त करता

जब उन्हें जल प्रदान करता

मिट्टी महिमा के बखान

 जितने भी करो कम है|

मानव जीवन  है आश्रित उस पर

खेती के बिना अनाज कहां से उपजता

जब उर्वरा मिट्टी होती

तभी यह संभव हो पाता |

पञ्च तत्व से बना मानव का  

जीवन भर अपने कार्यों में व्यस्त  रहता

अंत समय आते ही

फिर मिट्टी में मिल जाता|

मिट्टी में जन्मा खेला कूदा बड़ा हुआ

फिर नियति में जो लिखा था 

उसे पा संतुष्ट हुआ

यही विधि का विधान रहा |

 मिट्टी तो मिट्टी है

गुण इसके इतने हैं अधिक   

हर पग पर मानव के साथ होती है

पर्यावरण के संरक्षण में  |

आशा

  

6 टिप्‍पणियां:

  1. इस मिट्टी का मोल अनमोल है ! संसार का आधार यह मिट्टी है ! मानव जीवन का आधार यह मिट्टी है और मानव के इस जीवन दर्शन का महत्वपूर्ण तत्व भी मिट्टी ही है ! सार्थक रचना !

    जवाब देंहटाएं
  2. मिट्टी से बना है मानव मिट्टी में ही मिल जायेगा

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: