18 जुलाई, 2022

प्रश्न कैसे कैसे


                                                            अनगिनत सवाल मन में उठते 

किसी का उत्तर मिल पाता 

किसी को बहुत खोजना पड़ता 

तब जा कर मिल पाता |

कुछ सवाल ऐसे होते 

जिनके उत्तर बहुत दिनों के बाद मिलते 

तब तक आशा छोड़ चुके होते 

सोचते अब न मिलेंगे

पर अचानक मिल जाते |

कितने ही प्रश्न अनुत्तरित रह जाते 

तब मन को हताशा  होती सही उत्तर न पाते 

यहीं हम मात खाते खुद  को असहाय पाते  

मन को जैसे तैसे समझाते |

ज़रूरी नहीं सभी प्रश्न हल कर  पायें 

 सभी मर्मग्य हों सभी विषयों  के 

यही गलत फहमी न रहे मन में 

सभी पश्नों का हल है हमारे पास |

आशा 


3 टिप्‍पणियां:

  1. धन्यवाद बेनामी जी टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  2. ज़रूरी नहीं हर एक प्रश्न का उत्तर मिल ही जाए ! अनेक सवाल समय आपने पर खुद ही सुलझ जाते हैं !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: