01 अगस्त, 2022

संयम

 




                संयम आवश्यक है

सफलता की दौड़ में

जिसने यह सोच लिया

उसी ने की हांसिल

जीवन की रंग रलियाँ

जीवन में आगे बढ़ने के लिए

है यही मूलमंत्र |

धीमें धीमें चलना

आगे बढ़ने के लिए

बहुत कुछ खोना पड़ता है

कुछ नया  पाने के लिए |

जिसने भी सयम खोया

मन को संतप्त किया

कभी भी उस ऊंचाई  तक

न पहुँच पाया

यही समय मिला उसको

अपनी पराजय पर

घोर असंतोष जाहिर करने का |

1 टिप्पणी:

  1. सत्य वचन ! संयम जीवन का अनिवार्य तत्व है और इसका होना परम आवश्यक है !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: