29 दिसंबर, 2022

नव वर्ष कैसा होगा

 


नव वर्ष आएगा साथ नये इरादे ले कर  

यदि उनको पूरा कर पाए देश ऊंचाई के शीर्ष पर होगा  

किसी से पीछे न रहेगा |

आवश्यकता है किये वादे पूर्ण करने की

शिद्दत से  अपने कर्तव्य निभाने की

देश के प्रति वफादारी की, भाई चारे की

जाती धर्म से ऊपर उठ ,मिलजुल साथ रहने की |

बिना लालच के ईमानदारी के साथ

यदि किये वे  कार्य जो देश हित में हों

भारत को बहुत ऊंचाई तक ले जाएगे  

यही देश वासियों का होगा पुरस्कार |

 गौरव से सर उन्नत होगा हमारा

हम होंगे उन्नत देश के रहने वाले

भारत की गिनती भी होगी विकसित देशों में

विकास शील देशों से होंगे आगे  

भारत  होगा अन्य विकसित देशों के साथ |

 अपने उन कार्यों से जो सोचे हैं

यदि पूरे किये कार्य क्षमता के साथ

योग्यता व हमारा मनोबल बढ़ाएंगे

गर्व हमें होगा विकसित देश के निवासी होने का|

नया साल लाएगा सम्रद्धि व सम्मान भारत को

यही है आशा और विश्वास हमको

केवल वादों से कुछ नहीं होता

उनका पूरा  होना भी है आवश्यक

यही यदि सीख लिया

बहुत कुछ करके दिखाएंगे |

नव् वर्ष  से उम्मीदें हैं बहुत

अमन चैन का जीवन आएगा

सम्रद्धि का परिचायक होगा

नए वर्ष की शुभ कामनाओं के साथ

यही है संकल्प हमारा |

आशा सक्सेना

 

2 टिप्‍पणियां:

  1. नया साल सबके लिए मंगलमय हो ! हमारे देश का ध्वज गगन में सबसे ऊँचा लहराए यही हमारी भी कामना है ! सुन्दर रचना !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: