28 जनवरी, 2023

सच्चा प्यार कैसे हो


किसी के प्यार को तोला नहीं जा सकता  

  कोई नाप नहीं उसे मापने के लिए

जिसने भी यह कोशिश की वही मात खा गया

यह तो एक आतंरिक भावना है |

 जो बिना मतलव के भी  उत्पन्न होती है

 जिसे दिल से केवल अनुभव किया जाता है

यदि दिल को आभास हुआ थोड़े से झुकाव का

समझ लो प्यार हुआ वरना सब दिखावा है |

जब सच्चे प्यार को चुनते हैं दिल और दिमाग 

                                                      दौनों की  आवश्यकता होती है 

 केवल मीठी बाते नहीं कह पातीं मन क्या चाहता

हार कर भी पीछे न हटता

 कोशिश करता रहता इसे पाने की आशा में

इस क्षेत्र में  कभी तो सफलता मिलेगी उसे  | 


आशा सक्सेना    

4 टिप्‍पणियां:

Your reply here: