06 जनवरी, 2023

हाइकू




१-कहां जाओगे  

लौट  यही आओगे 

 अपेक्षा यही 


२-जीवन गीत 

मेरी तेरी कहानी

सफल  रही 


३--किसी से नहीं 

 कभी  अपेक्षा रही   

ना  अब भी है  

४-विपदा आई

अचानक से यहाँ 

मन चंचल 


५-  सात रंग हैं 

पांच स्पष्ट दीखते 

रहे इस में


६-आसमान में 

वर्षा ऋतू में  दिखे   

इंद्र धनुष 


७- हमारा प्यार 

  दुलार सबसे है 

बैर  न  कहीं 


८-किसी से प्रीत  

  नहीं  कीजिए अति 

ना ही जंग हो 


आशा सक्सेना 



 

2 टिप्‍पणियां:

Your reply here: