05 फ़रवरी, 2023

चांदनी रात में

 


तारों भरी रात में

चांदनी के  साथ में  

बड़ी  सुहानी लगती

नभ की आभा |

चाँद पूरा दीखता

आसपास उसके

अनोखी आभा दिखती  

मन लुभाए रहती |

जीवन में रंग भरती मेरे

अनेकों रंग नजर आते

नीलाम्बर में

सब को  रिझाते |

यही दृश्य  मुझे मोहते

घंटों बैठी रहती छत पर

तुम्हारी वाट जोहती

बड़ी उत्सुकता से |

तुम्हारी यही आदत

  अच्छी नहीं लगती

कितनी राह देखूं

मन को समझाती हूँ |

आशा सक्सेना

 

9 टिप्‍पणियां:

  1. आभार दिग्विजय जी मेरी रचना को पांच लिंकों के आनन्द में स्थान देने के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  2. सुन्दर चित्रण चाँदनी रात का !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: