10 मार्च, 2023

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं ने प्रगति की अपार 

कोई क्षेत्र ना छोड़ा 

अपने पैर जमाने को 

हुई सफल हर क्षेत्र में |

यही योग्यता पहले

ना जानी किसी ने 

घर बाहर हर क्षेत्र में

सबने  सराहा उन्हें  |

पहले ना समझी

उनकी योग्यता 

को जब परखा

जितनी भी तारीफ की जाए 

शब्द भी कम पड़ते

उनकी  प्रशंसा के लिए|

सारे संसार में सभी जगह

कहाँ नहीं दीखता उनका वजूद

यही तो योग्यता है उनकी 

उन्हें सराहा जाता|

तभी अन्तराष्ट्रीय  महिला दिवस  

मनाया जाता धूमधाम से 

हर वर्ष मनाया जाता 

अंदर बाहर दौनों क्षेत्रों में

कभी पुरूस्कार भी दिए जाते

शानदार कार्यों के लिए|



 

आशा सक्सेना 

2 टिप्‍पणियां:

  1. आज की नारी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है ! आज की नारी पूर्णत: सशक्त है !

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: