15 अप्रैल, 2023

किसी ऐतीहासिक स्थल पर जाने की इच्छा

 


धूप का नाम नहीं है

कितना सुहाना है

आज का  मौसम

बाहर जाने का मन होता है|

सबके साथ घूमने फिरने का

जो आनन्द आता है 

मन को प्रेरित करता है

 कहीं दूर जाने का

वहां के वर्णन का  |

 किसी ऐतिहासिक स्थल पर जाए

उसमें छिपी कहानी का आनन्द उठाएं

वहां की सत्य  कहानियां सुन कर

 जानकारी हांसिल कर कुछ लिखें |

जो कुछ लिखा जाता है

बहुत रोचक होता है 

ऐसा करने से जानकारी

मन में सिमट कर रह जाती है|

 बरसों बरस याद रहती है

बहुत उपयोगी होती है 

यही जानकारी बच्चों को

बहलाने के काम आती है|

उनकी योग्यता में बृद्धि होती है

किसी और  को सुनाते है 

बहुत प्रशंसा  होती है उनकी 

जब वे अपनी कहानी ले कर बैठ जाते हैं|

जब कहानी में वे व्यस्त होजाते है

उनके मुंह से कहानी सुनना 

बहुत अच्छ लगता है

जब बच्चों की प्रशंसा होती है |

2 टिप्‍पणियां:

  1. ऐतिहासिक इमारतें अपने अंतर में अनेकों कहानियाँ छिपाए होती हैं जिन्हें सुनना और जानना सदैव बहुत रोचक और ज्ञानवर्धक होता है !

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: