18 जून, 2023

हाइकू

  १- कब तकहै 

 तुम्हारी  मनमानी 

 किसकी  जिद 

२- वन में वृक्ष 

हरे भरे दिखते 

मन को भाते 

३-सुबहउठ

सेहत बनाओ  जी 

स्वस्थ रहो 

४-किताब पढो 

अनुभव बढ़ाओ

जीवन जियो 

५ -अपना ज्ञान 

मुफ्त में  ना बांटो 

सयंम  रखो 

६-सागर बड़ा 

भयावय हुआ है

 उत्पात  मचा |



आशा सक्सेना 

4 टिप्‍पणियां:

Your reply here: