17 जुलाई, 2023

उसने सड़क पर दौड़ लगाई

 

उसने सड़क पर दौड़ लगाई 

जल्दी पहुँचने की चाह में  

किसी से शर्त लगाई थी और वह जीती भी 

 खुशी हुई उसके मन में |

उसे   किसी से ना  बांटा  

उसको मन में छिपाए रखा 

सब ने उसे  स्वार्थी कहा

अपने तक सीमित कहा

किसी की मदद ना ले  पाई

क्या यह गलत हुआ ?

सही गलत के चक्कार मैं

वह उलझी रही खुद में

सोचने की क्षमता कम होने लगी

उसमें हीन भावना आने लगी |

 वह सम्हाल ना पाई अपने को

खुशियों से दूर हुई अनमनी और उदास हुई

नदियों की गति  सी चंचल  हुई

बहती गई बढ़ती गई बिना सोच के |

अपनी समस्या क्या है वह बता ना सकी 

अश्रु जल बह चला उसका 

 नदी के जल से मिलते ही 

नदी की गति और तेज हुई |

वह  चली बिना किसी की  रोक टोक के 

ज़रा सांत्वना मिलते ही आगे बड़ी सहस से

उसने किसी से मदद की आशा ना की 

सब को पीछे छोड़ दिया 

तभी वह  सफल हो पाई | 

आशा सक्सेना 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: