12 अगस्त, 2023

आज है यह हाल तब आगे क्या होगा

 नन्हें मुन्ने ज़रा सोच कर देखो 

यह है दुकान मन चाहता 

हर वस्तु हो मेरे पास

किसी से सांझा नहीं करू|

हो आवश्यक या हो ना हो 

चाहिए या नहीं ,पर लेना है 

जिससे मन को शांति हो 

जिद्द तो   पूरी हो 

,मन में ना रहे यह वस्तु हमारे पास नहीं 

हमें तो यही चाहिए |

जब तक ना  मिले 

रोना गाना चलता रहे 

पर हर चीज तो मिलने से रही |

अपनी आदतों में सुधार करो 

अभी से है यह हाल

 तो आगे ना  जाने क्या होगा 

यही हाल तुम्हें समाज से  दूर करेगा|

 | जिसने तुम्हें नहीं समझा 

वह  तुमसे ना मित्रता रखेगा 

तुम अपनी जिद्द के आगे

किसी को नहीं समझोगे 

जीवन में सफल नहीं  रहोगे

 कभी खुशी ना पाओगे |

आशा सक्सेना 































s 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: