09 अक्तूबर, 2023

मैंने जब सोचा

 

  मैंने जब सोचा 

सही राह पर  चलने को

कई व्यवधान आए मार्ग में

किसी ने सही राह ना बतलाई 

मन को ठेस लगी  दिल आहत हुआ 

अब सोचा किसी का संबल क्यूँ लूं 

अपने पर पूरा भरोसा रख कर 

हिम्मत  से कदम आगे बढाए 

माना पहले असफलता हाथ आई 

फिर से प्रयत्न किया 

सफलता झांकने लगी ऊपर से 

जब पूरी सफलता पाई 

मन बल्लियों ऊपर उछला 

दिल जोरों से धडका

यही चाह थी मन में कैसे हार मानती |

आशा सक्सेना 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: