18 मई, 2011

कहर गर्मी का


कड़ी धूप लू के थपेड़े

बहुत कष्ट देते हैं

जब पैरों में चप्पल ना हों

डम्बर तक पिघलने लगता है

पक्की सड़क यदि हो |

धरती पर पडती दरारें

गहरी होती जाती हैं

लेती रूप हवा अंधड का

गुबार उठता रोज धूल का

बढता जाता कहर गर्मी का |

फिर भी कोई काम नहीं रुकता

निर्वाध गति से चलता रहता

बस गति कुछ धीमी होती है

दोपहर में सड़कें अवश्य

सूनी सी लगती हैं |

यह तपन गर्मी की चुभन

ऊपर से आँख मिचौली बिजली की

हर कार्य पर भारी पड़ती है

जाने कितने लोगों का

जीवन बदहाल कर देती है |

होता जन जीवन अस्त व्यस्त

पर एक आशा रहती है

इस बार बारिश अच्छी होगी

क्यूंकि धरती तप रही है

उत्सुक है प्यास बुझाने को |

अच्छी बारिश की भविष्य वाणियां

मन को राहत देती हैं

कभी सत्य तो कभी असत्य भी होती हैं

फिर भी वर्तमान में

कटते पेड़ तपती दोपहर

और बिजली की आवाजाही

सारी सुविधाओं के साधन

यूँ ही व्यर्थ कर देती हैं |

सब इसे सहते हैं सह रहे हैं

आगे भी सहते जाएंगे

प्रकृती से छेड़छाड़ का

होता है यही परिणाम

इससे कैसे बच पाएगे |

आशा

17 मई, 2011

कितने अच्छे लगते हो


(१)
कितने अच्छे लगते हो तुम
जब अध् खुली आँखों से देखते हो
अधरों पर मीठी मुस्कान लिए
मन के भाव सहेजते हो |
(२)
यह भावों का दर्शाना
कुछ कहना कुछ छिपा जाना
अनोखी अदा लगती है
गालों पर डिम्पल का आना |
(३)
यही अदा आकर्षित करती
जीवन में रंग सुनहरे भरती
जब भी बंद आँखें होतीं
तुम्हारी छबी सामने होती |

आशा

16 मई, 2011

है वंचित स्नेह से

आशाओं पर टिकी हुई है
हताश भी कभी होती है
क्यूँ कि है वंचित स्नेह से
बच्चों की हर आहट पर
चौंक सी जाती है
कोई नहीं आता
वह आस लगाए रहती है |
जाने कितने कष्ट सहे थे
उन्हें बड़ा करने में
पर सब तिरोहित हो जाते थे
चहरे पर भोली मुस्कान देख |
अब वही बातें याद आती हैं
गहराई तक साल जाती हैं
सात फेरे क्या लिए
वे वर्तमान में खो गए
किसी और के हो गए |
जो थे कभी माँ के बहुत निकट
सब हैं अब अलग
है गहरी खाई दौनों के संबंधों में |
बस एक ही वाक्य याद है उसे
"आपने क्या विशेष किया ,
यह तो था कर्तव्य आपका "
ये शब्द पिघलते सीसे से
जब कान में पड़ते हैं
वह अंदर तक दहल जाती है |
अंदर से आह निकलती है
क्या वे कभी बूढ़े नहीं होंगे
उनके बच्चे भी वही करेंगे
जो आज वे कर रहे हैं |
फिर भी जाने क्यूँ
वह राह देखती रहती है
बच्चों के बच्चों की
हल्की सी आहट भी उसे
कहीं दूर ले जाती है
अपने बच्चों के बचपन में
पल भर के लिएभूल जाती है
वे किसी और के हो गए हैं |

आशा



14 मई, 2011

साकार होती कल्पना



मंथर गति से चलती

गज गामिनी सी

वह लगती ठंडी बयार सी

जो सिहरन पैदा कर जाती |

कभी अहसास दिलाती

आँखों में आये खुमार का

मन चंचल कर जाती

कभी झंझावात सी |

ना है स्वयम् स्थिर मना

ना चाहती कोई शांत रहे

पर मैं तो कायल हूँ

उसके आकर्षक व्यक्तित्व का |

है वह बिंदास और मुखर

क्या चाहती है मैं नहीं जानता

पर चंचल हिरनी सी

चितवन यही

जहां भी ठहर जाती है

एक भूकंप सा आ जाता है

जाने कितने दिलों में

बजती शहनाई का

दृश्य साकार कर जाता है |

उसका यही रूप

सब को छू जाता है

हर बार महकते गुलाब की

झलक दिखा जाता है |

मन के किसी कौने में

उसका विस्तार नजर आता है

है इतनी प्यारी कि

उसे भुला नहीं पाता |

यही सोच था

बरसों से मन में

जो सपनों में साकार

होता नजर आता |

आशा

12 मई, 2011

जब कंचन मेह बरसता है


जब कंचन मेह बरसता है
वह भीग सा जाता है
जितना अधिक लिप्त होता है
कुछ ज्यादा ही भारी हो जाता है |
उस बोझ तले
जाने कितने
असहाय दब जाते हैं
निष्प्राण से हो जाते हैं |
वर्तमान में यही सब तो हो रहा है
धनिक वर्ग का धन संचय
दिन दूना रात चौगुना
बढाता ही जा रहा है |
अपनी बदनसीबी पर निर्धन
महनत कर भी रो रहा है
शायद ईश्वर ने भी सब को
बाँट कर खाना नहीं सिखाया |
कुछ ने तो भर पेट खाया
और कुछ को भूखा सुलाया
बड़े तो सह भी लें
पर नन्हीं जानों का क्या करें |
यदि पेट में अन्न ना हो
सोने का नाम नहीं लेते
उनका रोना हिचकी भर भर
विध्वंसक विचार मन में लाता है |
नकारात्मक सोच उभरते हैं
मन विद्रोही हो जाता है
भूले से कोई सज्जन भी हो
वह भी दुर्जन ही नजर आता है |
आशा






10 मई, 2011

नाता जाने कब का





माँ है धरती
और पिता नीलाम्बर
दूर क्षितिज में
मिलते दौनों
सृष्टि उपजी है दौनों से |
धरा पालती जीवों को
पालन पोषण उनका करती
खुद दुखों तले दबी रहती
उफ नहीं करती |
पर जब क्रोध आता उसको
कम्पित भूकंप से हो जाती
कभी ज्वालामुखी हो
फूटती मुखर होती |
पर फिर धीर गंभीर हो जाती
क्यूं कि वह पृथ्वी है
अपना कर्तव्य जानती है
उसी में व्यस्त हो जाती है |
आकाश निर्विकार भाव लिए
उसे निहारता रहता है
पर वह भी कम यत्न नहीं करता
सृष्टि को सवारने के लिए
जग जगमगाता है
उसी के प्रकाश से |
हर जीव के विकास में
होता पूर्ण सहयोग दौनों का
रात्री में चाँद सितारे
देते शीतलता मन को
और विश्रान्ति के उन पलों को
कर देते अधिक सुखद |
दौनों ही संसार के
संचालन में जुटे हैं
गाड़ी के दो पहियों की तरह
एक के बिना
दूसरा लगता अर्थ हीन सा
अधूरा सा
हैं दौनों जीवन के दाता
पञ्च तत्व के निर्माता
है ना जाने उनका
नाता जाने कब का |

आशा









प्रस्तुतकर्ता आशा पर २:०६ अपराह्न

2 टिप्पणियाँ:

SAJAN.AAWARA ने कहा

ANMOL , SATAY KA GYAN KRATI EK KAVITA. . . . . . JAI HIND JAI BHARAT

९ मई २०११ १:०३ अपराह्न टिप्पणी हटाएँ">

विजय रंजन ने कहा

माँ है धरती
और पिता नीलाम्बर
दूर क्षितिज में
मिलते दौनों
सृष्टि उपजी है दौनों से |
Bahut sateek Aasha ji...ek dusre ke bina jeevan ki gari nahi chalti

९ मई २०११ १:१२ अपराह्न टिप्पणी हटाएँ">

एक टिप्पणी भेजें

इस संदेश के लिए लिंक

एक लिंक बनाएँ

नई पोस्ट">नई पोस्ट पुरानी पोस्ट">पुरानी पोस्ट मुखपृष्ठ

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

भारतीय ब्लॉगस का संपूर्ण मंच

09 मई, 2011

A butterfly



A butter fly flew in the sky

With a love leaden heart

To the garden of flowers

Searching for the missing one

Whom it missed too much

But not find it in meadow

It moved hear and there

With broken heart

The search came to an end

As the fragrance had spread

It was easy to recognize now

to whom it missed.

It felt pleased

Finding the missing one

With embalming heart

It ,kissed and hugged .

Others envied

Then gazed with pleasure

Prayed God to bless them

as they will be living together .

Asha