20 जुलाई, 2012

ध्येय मेरा

नहीं आसान इस लोक में 
दुर्गम मार्ग से जाना 
सकरी बीथिका में 
कंटकों से बच पाना 
पर  एक लक्ष्य एक ध्येय 
देता संबल मुझे 
तुझ तक पहुँचने का 
तुझ में रमें रहने का 
मन में व्याप्त आतुरता 
खोजती तुझे 
दीखता जब पहुँच मार्ग 
कोई बंधन, कोई आकर्षण 
या  हो मोह ममता
सब बोझ से लगते
 उन् सब से तोड़ा नाता 
श्याम सलौने तुझसे 
जब से जोड़ लिया नाता 
खुद  को भी भूल गया
तुझ  में मन खोया ऐसा 
तेरी  मूरत में डूबा 
साक्षात्कार हो तुझसे 
है बस यही ध्येय मेरा |
आशा




18 जुलाई, 2012

मैं मनमौजी


मैं मनमौजी रहता मगन
अपनी ही दुनिया में 
भावनाओं में बहता 
कल्पना की उड़ान भरता 
उड़ान जितनी ऊंची होती 
कुछ नई  अनुभूति होती 
वन उपवन में जब घूमता 
वृक्षों  का हमजोली होता 
पशु पक्षियों को दुलराता 
कहीं  साम्य उनमें पाता 
जब  बयार पुरवाई बहती 
जीवन में रंग भर देती 
बैठ कर सरोवर के किनारे
जल की ठंडक महसूस कर
किनारे  की गीली रेत पर
कई आकृतियाँ उकेरता 
रेती से घर बनाना 
फूलों से उसे सजाना 
मन  को आल्हादित करता
नौका  में बैठ कर अकेले 
उस पार  आने जाने में 
जल में क्रीड़ा करने में 
मन मगन होता जाता 
जाने कब चुपके से 
बचपन  पास आ खडा होता 
कागज़ की नौका बना 
जल में प्रवाहित करता 
बढती नौका के साथ साथ 
दौड लगाना चाहता 
रूमाल  से मछली  पकडने का 
आनंद भी कुछ कम नहीं 
खुद को रोक नहीं पाता 
बचपन में ही खो जाता |
आशा








16 जुलाई, 2012

प्यासा मन


प्यासी धरती प्यासा सावन
प्यासा पपीहे का तन मन
घिर आई काली बदरिया
पर वह न आए आज तक
आगमन काली घटाओं का
नन्हीं जल की बूंदों  का
हरना चाहता ताप तन मन का
पर यह हो नहीं पाता
अब है हरियाली ही हरियाली
जहाँ तक नजर डाली
भीगे भीगे से सनोवर
उल्लसित होते सरोवर
फिर भी विरहणी की उदासी
कम होने का नाम न लेती
जब पिया का साथ न होगा
प्यासा मन प्यासा ही रहेगा |
आशा


14 जुलाई, 2012

बढ़ते चरण महगाई के

सुरसा राक्षसी

बढ़ते चरण मंहगाई के
जीना दुश्वार कर रहे
आज है यह हाल जब
कल की खबर किसे रहे
यादें सताती है
कल के खुशनुमा दिनों की
मन पर अंकुश तब भी था
पर हर वस्तु लेना संभव था |
बात आज की क्या करें
ना तो  नियंत्रण मन पर
ना ही चिंता भविष्य की
‘बस इस पल में जी लें ‘
है अवधारणा आज की
 है हाल बुरा मंहगाई का
अंत नजर ना आता इसका
सुरसा का मुँह भी लगता छोटा
इसका कोई हल ना होता |

आशा









12 जुलाई, 2012

जज्बा प्यार का



भावनाएं हो तरंगित
लेती हिलोरें मन में
जल में उठती लहरों सी
होती तरंगित दौनों ओर
सामान रूप से
जब होती आंदोलित
बांधती उन्हें
अगाध प्रेम के बंधन में
छोड़ती अमित छाप
अग्रसर होते जीवन में
यही है जज्बा प्यार का
बंधन होता इतना प्रगाढ़
कोई प्रलोभन
कोई आकर्षण
या यत्न इसे डिगाने के
बंधन तोड़ नहीं पाते
सभी विफल हो जाते
सरल नहीं इसे भुलाना
छिप जाता है
अंतस के किसी कौनेमें
हो यदि अलगाव
उससे उत्पन्न वेदना
असहनीय होती
मन में कसक पैदा करती
यही बेचैनी यही कसक
सदैव ही बनी रहती
कहानी प्यार की
अधूरी ही रह जाती |
आशा


10 जुलाई, 2012

कैसी संस्कृति


आलीशान अट्टालिकाएं
गगनचुम्बी इमारतें बहुमंजिली
विभिन्न वर्ग यहाँ पलते
साथ साथ रहते
भूल् गए  कहाँ से आए ?
हैं कौन ?क्या थे?
और क्या संसकृति उनकी ?
बस एक ही संसकृति महानगर की
दिखाई देती यहाँ वहाँ |
हैं व्यस्त इतने कि
घर पर ध्यान नहीं देते
छोटे मोटे काम भी
स्वयंनहीं करते  |
इन्हीं के बल पल रही
पास ही झोंपड़पट्टी
नारकीय जीवन जीते
 यहाँ के रहवासी |




कचरे के अम्बार में से
कुछ खोजते एकत्र करते
सहेजत बच्चे
पौलीथीन के थैले में |
कर्मठता से खुश हो
शाम पड़े जाते
पाते कुछ पैसे कवाड़ी से
उस कवाड़ के बदले में |
महिलाएं प्रातः रुख करतीं
नगर की ओर
और हो जातीं हिस्सा
उसी संसकृति का |
पैसा हर काम का मिलता
पर जीवन सत्व निचोड़ लेता
जब शाम पड़े बापिस आतीं
फटी टूटी कथरी ही
सबसे बड़ी नियामत लगती
थकी हारी वे सो जातीं
गहरी नींद के आगोश में
तभी वहाँ एक वर्ग जागता रहता
कभी नशे में धुत्त रहता
किसी गुनाह को अंजाम देता
उसे ही अपना कर्म समझता
आय का स्त्रोत समझता
यहाँ पनपते कई गुनाह
साए में अन्धकार के
आकंठ डूबे वे नहीं जानते
क्या होगा अंजाम ?
बस आज में जीते हैं
कल की चिंता नहीं  पालते |


आशा

08 जुलाई, 2012

यूं ही नहीं जीता

यूँही नहीं जीता
पीता हूँ ग़म भुलाने के लिए
जीता हूँ पीने के लिए
 दर्देदिल छिपाने के लिए |
मदहोश कदम आगे जाते
वहीँ जा कर रुक जाते
होते अधीर अतृप्त अधर
और अधिक की चाहत रखते
ग़म भुलाने की लालसा
यहाँ तक खींच लाई
 ना हाला हलक तर कर पाई
ना ही साकी बाला आई |
लहराता झूमता झामता
नितांत अकेला
निढाल सा गिरता सम्हलता
पर सहारा किसी का न पाता |
फबतियां कानों में पडतीं
आदतन है शराबी
घर फूँक वहीँ आता
जहाँ अपने जैसे पाता |
सच कोई नहीं जानता
हालेदिल नहीं पहचानता
 छींटाकशी शूल सी चुभती 
फिर भी उसी ओर जाता
आशा