14 फ़रवरी, 2020

लेखनी

  है दिल  छोटा सा फिर भी
  रिक्त अभी भी हैं पर्ण   पुस्तिका में
बीते कल की  यादों को
 सहेजा जा सकता है जिनमें  |
लेखनी भी थकी नहीं है
यादों को लिपिबद्ध करने में फिर भी
उम्र दिखाई देने लगी है
 उस की रवानी में |
कभी चलते हुए जब थक जाती है
विश्राम करना चाहती है
यादें उसे पीछे हटने नहीं देतीं
बारम्बार लिखने को कहती है |
बड़े मनुहार के बाद लेखनी
 कदम अपने बढ़ाना चाहती है
कोशिशों की बैसाखी ले कर चलती है
पर वह प्रखरता अब कहाँ |
ह्रदय में  जगह की कमी नहीं है
लिखने को अंतस में पैनी लेखनी चाहिए
यादों का जखीरा रहा शेष लिपिबद्ध करने के लिए
 पुरानी लेखनी से  लिखने वाला चाहिए |
आशा

12 फ़रवरी, 2020

लिखना पढ़ना है कठिन




  एक समय था ऐसा जब केवल खेल सूझता था
 किताब छूने का मन न होता था
है कठिन बहुत लिखना पढ़ना
लिखने  से कोसों दूर भागती थी |
 जब से  दुनिया देखी बाहर की
महत्व समझ में आया लिखने पढ़ने का
लगा  अभी भी देर नहीं हुई है
शिक्षा प्राप्ति  की कोई उम्र नहीं  निर्धारित |
जितनी नजदीकियां होंगी उससे सफलता हांसिल होगी
केवल फल की इच्छा रख कर कोई  
शिक्षा के पायदान के उच्च शिखर पर
बिना प्रयास  यूँ ही  पहुँच नहीं  पाता |
है आवश्यक दृढ इच्छा शक्ति और लगन
कुछ पाने के लिए मौज मस्ती त्याग कर
एक ध्येय ले कर चलने से चूमती कदम सफलता
कागज़ कलम किताब होते अति आवश्यक |
बीता समय लौट नहीं पाया
 वर्तमान का पूर्ण उपयोग किया
 आने वाले कल की राह न देखी
पर देर से ही  जब सही मार्ग अपनाया |
एकाग्र  चित्त हो  लिखा पढ़ा याद किया
मस्तिष्क में संग्रहित किया
जो भी नया लिखा बारम्बार दोहराया
तभी शिक्षा का पूरा लाभ उठा पाया  |

                                               आशा

10 फ़रवरी, 2020

पराग



 
                                                          पराग कण होते  आकर्षक
मकरंद में भीग भीग जाते  
 रंग महक उनकी ऐसी कि
स्वतः कीट पतंगे होते आकर्षित |
  खिले अधखिले  पुष्पों  पर
बैठ गुनगुनाते गुंजन करते  
कभी पास आते कभी दूरी बनाते
आसपास चक्कर लगाते |
 पराग तक पहुँचना चाहते
पराग कणों तक अपनी पहुँच में  
होते सफल जब कोशिश में
 अपार प्रसन्न होते पुष्पों के आलिंगन में |
  झूमते  फूलों की बहार  संग
आसपास ही नर्तन करते मंडराते
परागण में सहायक होते 
 क्रियाकलाप  जब पूर्ण होता
 फलों  की उत्पत्ति होती|  
फल के बीजों से नए पोधे जन्म लेते
कीट पतंगे पराग कण और
मंद गति से  बहती  बयार
अहम् भूमिका निभाते पौधों की उत्पत्ति में | 
आशा

04 फ़रवरी, 2020

पदचाप



 हर आहट पर निगाहें
टिकी रहतीं दरवाजे पर
टकटकी लगी रहती
हलकी सी भी पद चाप पर
 चाहे आने की गति
 धीमी हो कितनी भी
मैं पहचानता हूँ
पदचाप तुम्हारे कदमों की  
चूड़ियों की खनक
पायलों  की रुनझुन
धीरे से झाँक  इधर उधर
देना दस्तक दरवाजे पर
तुम्हारे आने का
 एहसास करा देता है मुझे
पर  इंतज़ार की घड़ी
समाप्त  नहीं होती है
 तुम्हारी शरारत को भी जानता हूँ
परदे की ओट में छिप कर
पल्ले को धीमें से लहरा कर
 चूड़ियाँ का खनकना धीमें से
 पायल बजने का एहसास 
देता है गवाही तुम्हारी पदचाप की
मन मयूर नर्तन करने लगता है
तुम्हारे आने की आहट से  | 

आशा