01 सितंबर, 2020

बढ़ती उम्र का पुरस्कार




एक उम्र गुजर जाने पर
 समय लौट तो नहीं पाता
पर जीवन में बड़ा बदलाव
अवश्य आ जाता है |
इस उम्र तक आते आते
एक विश्वास खुद के अंतर मन में
जाग्रत हो जाता है
 किसी का संबल यदि मिले |
स्वप्न जो सजोए थे काली रातों में
होने लगते है साकार
मन मयूर थिरकने लगता है
नृत्य की भंगिमा में परिवर्तन बेमिसाल |
संतुष्टि का भाव झलकने लगता है
हर उस कार्य में जिसमें कभी
  निपुणता की चाह रहती थी
स्वतःही आने लगती है अनुभवों से |
उम्र बढ़ती है समय के थपेड़े खा कर
बुद्धि में निखार आता है
कुछ तो शिक्षा मिल ही जाती है
बीते कल के खट्टे मीठे अनुभवों से |
सफल इंसान है वही
जो जीवन के अनुभवों से कुछ सीखे
आने वाले कल की राह न देख
समय का पूर्ण  सदुपयोग करे |  
आशा
  

30 अगस्त, 2020

दुकान उलझानों की

                                        मन के किसी कौने में
लगी है  दुकान उलझनों की
मानों शहर के मैदान में
 सजी है दुकाने पठाकों की |
कब विस्फोट हो जाए
किसी को  मालूम नहीं पड़ता
 सब बच निकलना चाहते हैं
 इस बाजार से  पतली गली  से |
मन होकर रह गया है संचय स्थल
भरा हुआ कई समस्याओं से
अब तो  कील रखने की भी
 जगह नहीं है यहाँ |
हर ओर से ना का पहाड़ा
कोई आशा नहीं रही शेष
फिर कोई कहाँ जाए
दिल का बोझ उतारने को |

                                             

आशा

28 अगस्त, 2020

क्षणिकाऐ

                               
  १-मनमोहन के संग किये दो दो हाथ
हाथों में टिपरी का जोड़ा लिए साथ
डांडिया  खेलने का आनंद ही है कुछ और
रंग आ गया पांडाल में जोश छा रहा चहु ओर |
२-डांडिया खेलने का जोश
   उसे कर देता मदहोश 
कई दिन से सोच रही 
क्या ड्रेस पहनेगी उस दिन |
३-श्वेत धवल गोल गोल ओलों ने
बरफ के टुकड़ों ने ढाया कहर
किसान बेबस हुए दुआ मांगी प्रभू से
देख कर आसमान स्याह |

४-बीती  यादों के साए में जिए जा रहे हैं
उन स्वर्णिम पलों की चाह  में
खुद को भुला रहे हैं
जहां ठहराव सा लगा था कांटो भरे जीवन में |
५- वह जीवन क्या जो  किसी चाह से न उपजा हो  
वह गीत क्या जो स्वरों में न बंधा हो
वे सब तो रह जाते हैं केवल शोर हो कर  
दूरियां हो जाती है वास्तविकजिन्दगी से |
    
आशा