10 मार्च, 2022

प्रतीक्षा हुई समाप्त

 


प्रतीक्षा अब हुई समाप्त

जब तुम यहाँ आईं

और मैं  तुमसे मिल पाई

कुछ तो कोरोना का भय और बंदिश

कुछ व्यस्तता घर गृहस्थी की रही |

जब प्रतिबन्ध लगाए जाते थे

या खुद ही लग जाते थे अकारण

पर क्या करते पालन की मजबूरी थी

पर मिलना भी था आवश्यक  |

आज तमन्ना पूर्ण हुई अब

जब लंबित प्रकरण पर ध्यान दिया  

जब तक घर न पहुँँची

 मन में दुविधा बनी रही |

देखते ही हुई प्रसन्नता इतनी कि

शब्द कम पड़े इसे व्यक्त करने को  

बहुत समय बाद मिले हों जैसे

इसका आकलन न किया जा सकता हो जैसे |

जाने कितनी बातें मन में हैं कहने को

पर शब्द नहीं मिलते स्पष्ट करने को

इतने से समय की छुट्टी मिली है

मन को संतुष्टि कैसे मिलेगी |

जीवन में समझौता करना पड़ता है

किससे उलझें क्या तर्क रखेंं

विधि का है विधान ऐसा ही  

थोड़े से संतुष्ट होना पड़ता है |

पहले बहुत व्यस्त थे हालातों से थे लाचार

समय नहीं मिल पाया उलझनों में फंसे थे

अब खुद कहीं नहीं जा आ पाते

फिर किसी से क्या रखें अपेक्षा  |

आशा

\

09 मार्च, 2022

वह और तुम


 

उसके ख्यालों में आना

आँख मिचौली खेलते रहना 

जज्बातों से उसके खेलना 

तुम्हें शोभा नहीं देता |

अपने पर रखो नियंत्रण 

किसी को दो न अवसर 

उंगलियां  उठाने का

कुछ अनर्गल बोलने का |

यह  अधिकार भी

तुम खो चुके हो

अपनी मनमानी करके

अकारण उससे उलझ के |

वह कोई गूंगी गुडिया नहीं

जो कभी न बोले 

अपने अधिकार जानती है

तुम्हें पहचानती है |

जितनी दूरी बना कर चलोगे

खुद पर नियंत्रण रखोगे

तभी उसे पाने में सफल रहोगे

यही एक  तरकीब उसे

तुम तक पहुंचाएगी |

जब वह लौट कर आएगी

एक नए रूप में होगी

जिसे दिल से अपनाना

पर हमें तब  भूल न जाना |

आशा

 '' failed to upload. Invalid response: RpcError

08 मार्च, 2022

कलम मेरी सीधी साधी


 

कलम मेरी सीधी साधी
करती है प्यार मुझे
जब भी क्रोध आता है मुझको
प्यार से शांत करती है मुझे |
यदि कोई विश्वासघात करे मुझसे
पहले ही करती सतर्क मुझे
मेरा कहना नहीं जब मानते
तब अग्नि वर्षा करती है |
इसी लिए है बहुत प्यारी न्यारी
अपनत्व लिए हुएहै वह
सच्ची मित्रता निभाती है
कभी धोखे में नहीं रखती |
आशा
Like
Comment

नारी वर्तमान में (अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर )

 


 सुनहरी धुप प्रातः की 

जब भी खिड़की से झांकती 

नैनों से दिल में उतरती

दिल को बेचैन करती |

जब कभी विगत में झांकती

उसे याद करती मन से

 वही गीत गुनगुनाती फिर से

जो कभी उसने  गाया था मंच पर |

जितनी तालिया मिलीं थी

उनकी मिठास आज तक सुनाई देती

मधुर धुन कानों में गूंजती

मंजिल को सक्षम हो छूने के लिए |

 स्वप्न साकार हुआ था उसदिन

पहले अक्सर  सोचा करती थी

कब मुझको भी सफलता मिलेगी  

तालियों का उपहार मिलेगा |

मन  हुआ था उत्साहित 

समूचा कम्पित हुआ था तन मन  

 मंच पर पैर रखते ही

 तालियों की गूँज सुन कर  |

आज के युग की नारी हूँ

कदम पीछे कैसे  हटाती  

जो सुख मिला सफलता से

मस्तक उन्नत हुआ मेरा

तालियों के स्वागत से |

यही चाहत  भी  थी मेरी

अग्र पंक्ती में सदा रहने की

अपनी योग्यता साबित करने की

सोच था किसीसे कम नहीं मैं |

आशा 

 

 

बीती यादों में जब भी झाकोंगे


 

विगत में जब झांकोगे

स्वप्न सा गुजरेगा बीता कल

दृष्टि पटल के सामने से

पर ठहरेगा नहीं गति चाहे हो धीमीं |

जन्म जन्म का साथ है निभाने को

तुम भूल न जाना मुझे

मेरी भूली बिसरी यादों को

बिताए हुए उन सुखद पलों को |

जब भी बीते कल से गुजरोगे

मुझे नहीं भूल पाओगे

यही है संचित धन मेरा

उससे बच कर कैसे जाओगे |

 बीता पल मेरे दिल में

 बसा इतना गहरा  

कि उसका ओर छोर

 नजर नहीं आता |

पैर जमाए खडा धरती पर

  वजूद उसका  हिलने का

नाम ही  नहीं लेता   |

जब भी मन बीती यादों  की

गलियों  से गुजरता  

मन वहां रुकने का होता

                 दो क्षण ठहर ने के लिए  |                 पर मन है कि मानता नहीं 

वहीं जाना चाहता है

माया मोह को छोड़

तुमसे वही  बंधन बाँधने को |

आशा

07 मार्च, 2022

मन के जीते जीत

 


ह्रदय के हारे हार है

मन के जीते जीत

कोई उससे न करे प्रीत

जिसकी नहीं प्रीत  किसी से  |

बहुत देखा सुना समझा

दिया वास्ता जब उसने

कोई अर्थ नहीं निकल पाया

थी सच्चाई दूर बहुत |

 विश्वास उठ गया उस पर से

अब लगती वह भिन्न सब से

है  मेरा नजरिया या बहम मन का

सोच नहीं पाया अभी तक |

यदि सोच लिया होता

जजबातों  में न बहता नदिया सा

पैनी दृष्टि रखता

खुद को न बहकने देता |

  पहचान यदि गैरों की

मन में बस जाती

फिर कोई भूल न होती

अपनों में और गैरों की परख में  |

अपने तो अपने ही हैं

कोई सानी नहीं बाह्य  तत्वों से

करते हैं जितना दुलार दिल से

वही है सच्चा कोई दिखावा नहीं |

आशा

 

06 मार्च, 2022

सफलता तक पहुंची


 

दिग दिगंत में आसपास

कोई खींच रहा था उसको अपने पास 

 उस में खो जाने के लिए

जीवन जीवंत बनाने के लिए |

जागती आँखों से जो देखा उसने

 स्वप्न में न  देखा था कभी जिसे 

वह  उड़ चली व्योम में ऊंचाई तक

पर न पहुँच पाई आदित्य तक |

 ताप सहन न कर पाई जो था आवश्यक

गंतव्य तक पहुँचने  के लिए

उसने सफलता को जब  नजदीक पाया

मन खुशियों से भर आया |

सफलता उसने इतने करीब देखी न थी

 नैना भर आए थे उसके यह देख

दोबारा कोशिश की फिर से  

अब दूरी कुछ कम हुई दौनों में

पर पूरी तरह  सफल न हो पाई |

 आत्मविश्वास मन में आस्था ईश्वर पर   

 नाम लिया नटनागर का साहस जुटाया

अब आसान हुआ वहां पहुँच मार्ग

 चमक सफलता की रही  चेहरे पर |

आशा