23 जनवरी, 2024

प्राण प्रतिष्ठा राम लला की

 



त्रेतायुग  में जन्म लिया

मानव का अवतार लिया

राजा दशरथ के आँगन में

माता कौशल्या की गोद में खेले  

केकई माँ ने भर पूर प्यार किया

जब झूले हिंडोले  में  

 खुश हुए किलकारी भरी |

सारा महल राममय हुआ

 घुटने घुटने चले राम

 बचपन ने अदाए दिखलाई

सब का मन मोहा |

ऋषि विश्वामित्र एक दिन आए 

राम को उनने मांग लिया राजा दशरथ से 

कारण जब पूंछा राजा ने,

 गुरुकुल ले जाने का कारण बहुत सटीक था

 विश्वामित्र ने बताया मुनी को  क्रोध वर्जित होता है   

  साहस था  राम में गजब का 

उनके द्वारा किये  बचाव  से 

शांती से पूजन हुआ  संभव

 यही कारण हुआ गुरुकुल ले जाने का |

विश्वामित्र के  साथ गए राम लक्ष्मण सीता स्वयंबर में

कई  राजा रहे नाकाम शिव का पिनाक धनुष उठाने में 

राजा जनक भी हुए उदास यह नाकामयाबी देख 

मुनि का आदेश पा राम ने धनुष पर प्रत्यंचा चढाई

 सीता ने वरमाला डाली स्वयम्बर हुआ पूर्ण

चौहदा वर्ष वन में रहे राम,  राजा दशरथ के आदेश पर

रहे तपस्वी राजा की तरह माता केकई की मांग पर 

फिर से  अयोध्या आए राज्य सम्हाला प्रजावत्सल हुए 

 पांचसो वर्ष के बाद नजारा कुछऔर हुआ    

कठिन विरोध झेले कार सेवकों ने फिर  

राम लल्ला की प्राण प्रतीष्ठा का दिन आया

भव्य मंदिर बनवाया श्री मोदी और श्री योगी ने |

जनता में अपार श्रद्धा देखी गई

सारी अयोद्द्या राममय  हो गई

बचपन में राम कैसे दिखाते थे ,

 दिखाई दिया मूर्ति में 

 मूर्ति  सजीव और आकर्षक है  इतनी कि

निगाहें ठहर नहीं पाती उस पर | 

आशा सक्सेना 

मुझे यह क्या हुआ है

 

मुझे यह क्या हुआ है

मन हर कार्य से उचटा हुआ है

मुझे कुछ भी अच्छा  नहीं लगता

कभी सोचा न था ऐसे भी दिन आएगें |

मुझे अब कुछ नहीं सूझता

लगता है  मैं कुछ न कर पाऊंगी

धरती पर बोझ हो कर रह  गई हूँ

जीवन में कुछ ना कर पाई |

यही मुझे अब खलता है

अकर्मण्य आखिर कैसे हो गई हूँ

 यह तक  जान न सकी अब तक

                     यह कैसी अजीब बात है  |


                         आशा सक्सेना 

20 जनवरी, 2024

व्यवहार बाई का

 

एक दिन की बात है सुबह बहुत ठण्ड थी |मैंने अपनी बाई से

पूंछा इतनी देर कैसे हुई |वह  हंस कर बोली मुझे घर का सारा काम

कर के आना पड़ता है |आज नीद नहीं खुली इसी से देर हुई |उसदिन

मुझे गुस्सा आगया मैंने उससे कहा तुम मुझे जबाब देती हो जब काम

 करने आई हो तब समय का ध्यान तो रखना ही पड़ेगा |वह  इस बात

से नाराज हो गई |बोली सम्हालो अपना घर मुझे क्या खरीद लिया है

और न जाने क्या बकने लगी और अपना सामान उठा कर चल दी |

उस समय तो मैंने काम कर लिया पर ठण्ड का प्रभाव दिखने लगा

मुझ पर दिखने लगा सरदी ने अपना रंग दिखाया और मैं बीमार पड़ गई|

तब  उसका कटु भाषण मेरे कानों में गूंजने लगा क्या हमारे जान नहीं है

हमको सरदी नहीं लगती | उसका मन न था काम पर आने का 

पर यह जानते हुए कि मेरी तबियत ठीक नहीं रहती उसने कहा था 

क्या कुछ छुट्टीनहीं मिल सकती मैंने उसे निकाल्तो दिया पर दया नहीं आई उस पर 

आशा सक्सेना 


19 जनवरी, 2024

मैंने किया विचार

मेरा रोम रोम हुआ पुलकित

तुम्हारी  प्रगति देख

मैंने कभी कल्पना न की थी कि

तुम पर असर होगा किसी रोकटोक का

मन बाग बाग़ हुआ 

तुम्हारी यह जादूगिरी देख कर

तुम्हारी यही कला मुझे क्यों नहीं आती

आजतक बिचारों में खोई  रही

कोई हल नजर ना आया अभी तक |

आशा सक्सेना


राम ही राम

  

दिन  में राम रात को राम 

 सोते जागते राम सपनों में राम

राम में खो गई और न दीखता कोई |

माया छुटी मोह से हुई दूर

 केवल ममता रही शेष 

वह भी होने लगी दूर मुझ से

अपने आपमें रमती गई

दुनियादारी से हुई दूर

केवल राम के रंग में रंगी |

जब दुनिया कहे भला बुरा मुझे 

इसका कोई प्रभाव नहीं होता 

मुझे एक ही चिंता बनी रहती केवल

राम से दूरी न होय |

जागूं तो राम मिले

सोते में विचार मन में रामका होय

जब देखूं सारे दिन आसपास

राम राम दिखता रहे

सारा जग राम मय हो जाए |

आशा सक्सेना 


18 जनवरी, 2024

तस्वीर की विशेषता

 

कला कौशल तुम्हारा

तस्वीर में रंग लाया

कुछ ही रंगों का उपयोग हुआ

पर वे रहे विशेष  |

तस्वीर बनी बेहद  सुन्दर

उसकी कोई सानी न थी

रंगों का अदभुद ताल मेल

किसी अन्य से न था |

अपने आप में दिखती सजीव सी

मानो बोल पड़ेगी अभी ही

दिखती सजींव सुन्दर जीवंत सी

फेलाती आकर्षण दूर तक |

आशा सक्सेना  

 

17 जनवरी, 2024

हाइकु

१-जिस दिन से
 यह खेल हुआ है
 मजा आया है 
 २-यह  जीवन 
 सीधी लकीर नहीं 
 कांटे हैं यहाँ
 ३- उलझन है 
 मार्ग सीधा नहीं है
 कोशिश करो 
 ४-सागर नहीं
 गहरा सरोबर 
 गहरी खाई 
 ५-कितना भय
 जल कलकल से
 भय ना कर
आशा सक्सेना