03 अगस्त, 2011

कोइ पूर्ण नहीं होता


जब से सुना उसके बारे में
कई कल्पनाएँ जाग्रत हुईं
जैसे ही देखा उसे
लगी आकर्षक प्रतिमा सी |
था चंद्र सा लावण्य मुख पर
थी सजी सजाई गुडिया सी
आँखें थीं चंचल हिरनी सी
और चाल चंचला बिजली सी |
काले केश घनघोर घटा से
लहराते चहरे पर आते
प्रकाश पुंज सा गोरा रंग
लगी स्वर्ग की अप्सरा सी |
उसकी सुंदरता और निखार
और आकर्षण ब्यक्तित्व का
सम्मोहित करता
लगता प्रतीक सौंदर्य का |
जैसे ही निकली समीप से
उसके स्वर कानों में पड़े
उनकी कटुता से
सारा मोह भंग हो गया |
वह सोचने को बाध्य हुआ
कहीं न कहीं
कुछ तो कमी रह ही जाती है
कोइ पूर्ण नहीं होता |
आशा

19 टिप्‍पणियां:

  1. सार्थक चिंतन .. सौन्दर्य बाह्य न हो कर अंदरूनी हो तो पूर्णता फिर भी संभव है

    जवाब देंहटाएं
  2. अंततः आन्तरिक सौन्दर्य ही मायने रखता है !

    जवाब देंहटाएं
  3. कविता जी सकारात्मकता का संदेश देती आपकी ये कविता पसंद आयी
    धन्यवाद.

    जवाब देंहटाएं
  4. आन्तरिक सौन्दर्य का अपना ही महत्व होता है.. सार्थक चिंतन

    जवाब देंहटाएं
  5. आन्तरिक खूबसूरती को बतलाती रचना...

    जवाब देंहटाएं
  6. दैहिक सौंदर्य मात्र औरों के लिये नयन सुख की भांति होता है ! सच्चा आत्मिक होता है जो अपनों के लिये जीवन को सरस एवं जीने योग्य बनाता है ! वाणी में अपनत्व, मधुरता और कोमलता नहीं तो साथ में रहने वालों का जीना दूभर हो जाता है ! सार्थक चिन्तनयुक्त बेहतरीन रचना !

    जवाब देंहटाएं
  7. वह सोचने को बाध्य हुआ

    कहीं न कहीं

    कुछ तो कमी रह ही जाती है

    कोइ पूर्ण नहीं होता |

    बहुत खूब ...सच बताती आपकी ये रचना

    anu

    जवाब देंहटाएं
  8. हर बार सब कुछ हमारे जैसा नहीं मिलता ....शुभकामनायें !!

    जवाब देंहटाएं
  9. सत्य कहा है आपने...

    रिमझिम सावन कैसा सुन्दर..
    कितना भाये वृहत समंदर...
    बिजली कहीं गिराए सावन...
    सुनामी सागर के अन्दर...

    सादर...

    जवाब देंहटाएं
  10. सार्थक एवं सटीक अभिव्यक्ति. आभार.
    सादर,
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  11. सच सब में कुछ न कुछ कमी होती ही है| चिर सनातन सिद्धहंत का समर्थन करती सुंदर कविता|

    जवाब देंहटाएं
  12. कहीं न कहीं
    कुछ तो कमी रह ही जाती है
    कोइ पूर्ण नहीं होता
    behah sunderta ke saath ek badi sachchyee samne rakh din......bahot achcha laga.

    जवाब देंहटाएं
  13. वाह बेहस सटीक और सार्थक चिन्तन शायद तभी कहा गया है हर चमकने वाली चीज़ सोना नही होती।

    जवाब देंहटाएं
  14. कोई भी इन्सान कभी भी पूर्ण नहीं हो सकता ....कुछ -न -कुछ कमियां तो होंगी ही

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: