23 अक्तूबर, 2011

कशिश उसकी




द्वारे सजाए अल्पना से
थी कोशिश प्रथम उसकी
क्यारी सजी सुन्दर फूलों की
छवि आकर्षक उसकी |
त्यौहार दीपों का मनाया
दीपक जलाए स्नेह के
होने लगे हैं शुभ शगुन भी
उसी के आगाज के |
चाहा न कोइ उपहार था
था अनुरोध भी नहीं
जो पा लिया थी खुश उसी में
थी कशिश उसमें कहीं |

आशा


19 टिप्‍पणियां:

  1. शुभकामनाएं ||
    रचो रंगोली लाभ-शुभ, जले दिवाली दीप |
    माँ लक्ष्मी का आगमन, घर-आँगन रख लीप ||
    घर-आँगन रख लीप, करो स्वागत तैयारी |
    लेखक-कवि मजदूर, कृषक, नौकर व्यापारी |
    नहीं खेलना ताश, नशे की छोडो टोली |
    दे बच्चों के साथ, रचो मिलकर रंगोली ||

    जवाब देंहटाएं
  2. दो बच्चों का साथ, रचो मिलकर रंगोली ||

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर कविता है आपकी.
    मधुर कशिश का अहसास कराती.

    धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ.

    आपका मेरे ब्लॉग पर इंतजार है,आशा जी.

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत बढिया..
    सपरिवार आपको दीपावली की शुभकामनाएं !!

    जवाब देंहटाएं
  5. जो पा लिया थी खुश उसी में
    थी कशिश उसमें कहीं |
    सुन्दर!
    शुभकामनाएं!!

    जवाब देंहटाएं
  6. सुन्दर भावपूर्ण बेहतरीन प्रस्तुति ! दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  7. सुंदर भावाभिव्‍यक्ति।
    दीप पर्व की शुभकामनाएं.....

    जवाब देंहटाएं
  8. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  10. सुंदर भावाभिव्‍यक्ति
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  11. दीप मय उजास फैलाती चर्चा ,उजास ही उजास फैले चंहु ओर आपके,दिवाली मुबारक .

    जवाब देंहटाएं
  12. दीप मय उजास फैलाती पोस्ट ,उजास ही उजास फैले चंहु ओर आपके,दिवाली मुबारक . खूब सूरत रचना .

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत सुन्दर.... वाह!
    आपको दीप पर्व की सपरिवार सादर बधाईयां....

    जवाब देंहटाएं
  14. सुन्दर कविता
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें….!

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत ही सुन्दर कविता ! आप को दिवाली के इस पावन पर्व पर
    दिवाली की हार्दिक शुभ कामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  16. आपको सपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: