06 अक्तूबर, 2019

चांदनी




नहीं किया है कैद
ना ही उसे बंधक बनाया है
ना ही कोई बैरी उसका
 है इच्छा शक्ति प्रवल उसकी |
वह  है ही चंचल चपला सी
तांक झांक करती रहती
पहुँच मार्ग खोजती फिरती
खिड़की खुली देख मुस्कुराई है |
उसे ही अपना मार्ग जान
अपने गंतव्य तक पहुँच पाई है
चांदनी खिड़कियों से आई है |
नहीं कोई भय किसी का
ना ही मार्ग चुनने में भूल की उसने
मन पर भारी पत्थर रखकर
भारी जुगत लगाई है|
 ना ही कदम बहके उसके
चाँद से दूर चली आई है
संयम से काम लिया उसने
तभी वहां तक पहुँच पाई है |
अपनी सफलता पर है गर्व उसे
चमक दो गुनी हो गई उसकी
सब के मन को भाई है
चाँदनी खिड़कियों से आई है |
                                                                              आशा

8 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज रविवार 06 अक्टूबर 2019 को साझा की गई है......... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. सब के मन को भाई है . . चाँदनी खिड़की से आई है 👍

    लाजवाब प्रस्तुति आशा जी

    जवाब देंहटाएं
  3. जी नमस्ते,


    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार (07-10-2019) को " सनकी मंत्री " (चर्चा अंक- 3481) पर भी होगी।


    ---

    रवीन्द्र सिंह यादव

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह ! बहुत ही सुन्दर सार्थक प्यारी रचना ! बहुत खूब !

    जवाब देंहटाएं
  5. धन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: