09 मार्च, 2020

हाईकू






१-सागर सीपी
एक स्थान पर हैं
मोती है खरा

२-पानी मोती का
नूर चहरे का है
सच्चा परखा

३-गहरा नीला 
रंग पिचकारी का 
उसने डाला 

४-होली में रंगी  
हुई तरबतर 
 वस्त्र खराब 

५-गुजिया मीठी 
खाए सकलपारे
बड़े प्यार से 


६-खेली न  होली 
पूरे जोश से पर 
उसे न रंगा 

७-चढी है भंग 
है तरंग मन में 
रंग गहरा 

८-प्यार का रंग 
ऐसा चढ़ा मन पे 
छूट न पाया
आशा

9 टिप्‍पणियां:

  1. सुन्दर हाइकु।
    --
    रंगों के महापर्व
    होली की बधाई हो।

    जवाब देंहटाएं
  2. सुन्दर हाइकु प्रस्तुति।
    रंगों के महापर्व
    होली की बधाई हो।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद शास्त्री जी टिप्पणी के लिए |होली की शुभ कामनाएं आप को सपरिवार |

      हटाएं
  3. सुन्दर हाइकू ! चौथा हाइकू ठीक कर लें !

    जवाब देंहटाएं
  4. धन्यवाद यशोदा जी आज के अंक में मेरी रचना शामिल करने के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  5. धन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |भूल सुधार ली है |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: