13 जून, 2020

बढ़ती उम्र

सुबह काम शाम काम
ज़रा भी नहीं आराम
  अब होने लगी है थकान
जर्जर  हुआ शरीर |
पीछे छूटे खट्टे मीठे
 अनुभवों के निशान
मस्तिष्क  की स्लेट पर  
पुरानी यादों के रूप में |
समय लौट नहीं पाया
 बहुत साथ दिया उसने  
पहले भी साथ  निभाया  
अब भी निभाता है |
वक्त कब पीछे छूटा याद नहीं रहा
जब तक ताकत थी शरीर में
बढ़ती उम्र के तकाजे से
कब तक बचे रहेंगे |
है यही सत्य जीवन का
कैसे भूल गए 
एक दिन ऐसा भी होगा
 पलग पर पड़े रहेंगे |
 बीते कल की  बातें
 तस्वीरों  की तरह
 एक के बाद एक
आँखों के केनवास पर से गुजरेंगी |
यादें ताजी हो जाएंगी
बापिस बचपन में जाने का
खेल खेलने का मन होगा 
पर केवल कल्पना में|

आशा

 

7 टिप्‍पणियां:

  1. सुप्रभात
    टिप्पणी के लिए धन्यवाद टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  2. सुप्रभात
    सूचना हेतु आभार यशोदा जी |

    जवाब देंहटाएं
  3. कल्पना के संसार से सुन्दर और कोई संसार नहीं ! जहाँ जी चाहे विचरण करा देता है ! जिससे जी चाहे उससे मिलवा देता है ! फुर्सत हो, मन प्रसन्न हो और कल्पना की पतंग आसमान में ऊँचाई पर उड़ रही हो और क्या चाहिए ! सुन्दर सृजन !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: