23 सितंबर, 2020

विश्व शान्ति दिवस

 

 

 अधिकाँश विश्व जूझ  रहा

समस्याओं के जंजाल से

युद्ध की विभीषिका से

कोरोना की मार ने भी

नहीं बक्शा उसे

कहाँ शान्ति खोजे

किससे उसे मांगे  

चारो और त्राहित्राही मची है

परमाणु  बम परीक्षण की तैयारी है 

हर और अशांति फैली है

समझ में नहीं आता की

 कैसे इससे बच निकलें

शान्ति की खोज अभी  जारी है

तभी तो विश्व शान्ति दिवस

मनाने की तैयारी है

शायद कोई सूत्र हाथ लग जाए

शान्ति कायम करने का और

 शान्ति से जीवन व्यापन हो

सारे विश्व के रहवासियों का

फिर धूमधाम से मने यह दिवस

हर वर्ष की तरह |

11 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 24.9.2020 को चर्चा मंच पर दिया जाएगा। आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ाएगी|
    धन्यवाद
    दिलबागसिंह विर्क

    जवाब देंहटाएं
  2. नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" में गुरुवार 24 सितंबर 2020 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  3. रविन्द्र जी सूचना हेतु आभार सर |

    जवाब देंहटाएं
  4. धन्यवाद टिप्पणी के लिए ज्योति जी |

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह ! बहुत सुन्दर रचना ! बहुत खूब !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: