13 फ़रवरी, 2021

तुम्हारा वंदन

 


 हे हरी तेरा वंदन

 मन को बड़ा सुकून देता

ज़रा समय भी बदलता

बेचैन किये रहता है |

है कितना आवश्यक

सुमिरन तुम्हारा

 समय पर ध्यान तुम्हारा   

आदतों में सुधार होता है |

 फिर पूजा करो या अर्चना

 प्रातः उठते ही  

याद आ जाता है

आज क्या करना है |

एक तो नियमित जिन्दगी होती

सभी कार्य समय पर  होते   

किसी का  कोई तंज

 सहना नहीं पड़ता |

अब जिन्दगी बेजान

 नजर नहीं आती

जिन्दगी में रवानी आती|

 है यही उपलब्धी बड़ी

जो  जाने अनजाने में

आदत में शुमार हो जाती 

 अपना पंचम फहराती |

 बहुत सी समस्याएँ

हल  हो जाती हैं  

कष्ट कम होते जाते हैं

तुम्हारे पास होने से |

वरदहस्त तुम्हारा जब  रह्ता सिर पर

 मै  वही नहीं रह्ती

तुममें इतनी खो जाती हूँ

दुनियादारी से दूर चली  जाती हूँ |

अपनी इच्छाओं अभिलाषाओं को  

जानने  लगती हूँ

है क्या स्वनियंत्रण

पहचानने लगती  हूँ |

आशा 

7 टिप्‍पणियां:

  1. वाह बहुत सुन्दर रचना ! निश्चित रूप से भक्ति में बड़ी शक्ति होती है !

    जवाब देंहटाएं
  2. सुप्रभात
    मेरी पोस्ट की सूचना के लिए आभार सहित धन्यबाद सर |

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: