13 अगस्त, 2022

तिरंगा


हमारा तिरंगा लगता है हम को 
सबसे न्यारा  सब से दुलारा 
है हमारी आन  बान  शान का प्रतीक  सब से प्यारा 
पन्द्रह अगस्त पर 
लाल किले की प्राचीर से 
फहराया जाता बड़े सम्मान से इसे 
प्रधान मंत्री के द्वारा 
राष्ट्र ध्वज है नाम इसका 
तीन  रंगों से बना है 
ऊपर से भगवा रंग 
बलिदान का यह प्रतीक है 
मध्य में श्वेत रंग का 
सच्चाई का प्रतीक 
नीचे होता हरा रंग 
है धनधान्य से सम्पन्न देश 
मध्य में चौबीस शलाकाओं का बना एक चक्र 
जिसे कहते अशोक चक्र 
तिरंगे पर अपार गर्व होता 
चाह यही है दिलसे अपने 
राष्ट्रधज का   हो सम्मान सदा   
कभी इसे न झुकने दे
देश के पति निष्ठा रखें 
   प्रगरी  शील है देश हमारा
कर्तव्यों को कभी न भूलें 
देश के लिए बलिदान करें  |  
जय हिन्द का उद्घोष क
आओ जनमान गण का गान करें |
आशा लता सक्सेना 



5 टिप्‍पणियां:

  1. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (14-8-22} को राष्ट्र उमंगें वेगवान हुई"(चर्चा अंक 4521) पर भी होगी। आप भी सादर आमंत्रित है,आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ायेगी।
    ------------
    कामिनी सिन्हा

    जवाब देंहटाएं
  2. तिरंगे की शान में देश भक्ति से ओत प्रोत सुन्दर रचना !

    जवाब देंहटाएं
  3. देश भक्ति से ओतप्रोत, तिरंगे की शान में सुंदर रचना --ब्रजेन्द्र नाथ

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: