होती है कितनी कसक
जब कोई साथ नहीं देता
बेगानों सा व्यहार उसका
मन उद्विग्न कर जाता |
कई समस्याएँ हैं जीवन में
उन से जूझ नहीं पाता
जब तन मन साथ नहीं देता
निराशा से घिरता जाता |
उम्र के इस मोड़ पर
नहीं होता चलना सरल
लम्बी कतार उलझनों की
पार पाना नहीं सहज |
हमराही का साथ पा
मानसिक बल मिलता है
ह्रदय मैं उठी वेदना
कुछ तो कम हों सकती है |
पीछे मुड कर देखना
उसे ओर बढ़ावा देता है
पर अक्षमता का अहसास
मन विचलित कर देता है |
जीवन अकारथ लगता है
बढ़ता जाता बोझ पृथ्वी पर
मन बोझ तले दब जाता है
असंतोष घर कर जाता है |
आँसुओं का उमढ़ता सैलाब
थमने का नाम नहीं लेता
वेदना ओर बढ़ जाती है
वह चिर विश्रांति चाहता है |
आशा
जब कोई साथ नहीं देता
बेगानों सा व्यहार उसका
मन उद्विग्न कर जाता |
कई समस्याएँ हैं जीवन में
उन से जूझ नहीं पाता
जब तन मन साथ नहीं देता
निराशा से घिरता जाता |
उम्र के इस मोड़ पर
नहीं होता चलना सरल
लम्बी कतार उलझनों की
पार पाना नहीं सहज |
हमराही का साथ पा
मानसिक बल मिलता है
ह्रदय मैं उठी वेदना
कुछ तो कम हों सकती है |
पीछे मुड कर देखना
उसे ओर बढ़ावा देता है
पर अक्षमता का अहसास
मन विचलित कर देता है |
जीवन अकारथ लगता है
बढ़ता जाता बोझ पृथ्वी पर
मन बोझ तले दब जाता है
असंतोष घर कर जाता है |
आँसुओं का उमढ़ता सैलाब
थमने का नाम नहीं लेता
वेदना ओर बढ़ जाती है
वह चिर विश्रांति चाहता है |
आशा