27 मार्च, 2018

तन्हाई






बचपन बीता खेल कूद में
कोई काम न धाम
फिर लगा किताबों का अम्बार
वह  समय भी कब बीता
नहीं रहा अब याद 
समय पंख लगा उड़ने लगा
ब्याह हुआ व्यस्तता बढ़ी  
पहले तो थी कुछ सीखने की ललक  
फिर एक व्यस्त दिनचर्या
सुबह से शाम तक जिन्दगी हुई एकरस
रात कब आती
मैं स्वप्नों में खो जाती
पर तब भी अपने लिए 
रहा अभाव समय का
यही आस रही 
वह समय कभी तो आएगा
जब अपने लिए भी समय होगा
खोजती रहती उन पलों को
जब मैं अकेली रह पाती
और होती मैं और  मेरी तन्हाई
पहले  मुझे चाह थी तन्हाई की
अब जब मैं हूँ एक कमरे में बंद
कुछ कर नहीं पाती
केवल सोचती रह जाती हूँ
ऐसी तन्हाई का क्या लाभ
जब उसका उपयोग न कर पाऊँ
जीवन भार सा लगता है
अब स्वप्न भी यदाकदा ही
याद रह पाते हैं
भूली भटकी यादों का जखीरा
रह गया है मेरे पास 
समय काटने को
तन्हाई की अब जरूरत नहीं
किसी को समय नहीं है
साथ बिताने को 
न ही आवश्यकता तन्हाई की
खुद के लिए कुछ करने को |

आशा

25 मार्च, 2018

आज के बच्चे कल के नेता



समय भी क्या कमाल है
चुनाव के मौसम में
हो रही धमाल है
 अब हाथापाई तक
उतर आई है जबाबी बोलचाल
 शर्म न लिहाज
केबल बेसुरे नारों की भरमार
पार की सारी मर्यादा
फिर होने लगा धमाल
शिक्षा दें भी तो कैसे किसे
कभी अनुशासन जाना नहीं
यही जब नेता बनेंगे
सम्हालेंगे बागडोर देश की
तब न जाने क्या होगा ?
लोकसभा विधान सभा में
काम तो नहीं पर
केवल दंगल ही होगा
कुश्ती का मंजार  होगा |
आशा











































23 मार्च, 2018

बदला

                                                                                                                                       
शब्द है बड़ा छोटा सा
पर अर्थ बड़ा गंभीर
जिसने उसे जैसा सोचा
उसी के अनुरूप कार्य किया   
बदले में वह क्या चाहता
प्रेम स्नेह ममता
 या कुछ नहीं
किसी से प्रेम करे तब
जरूरी नहीं बदले में
उसे भी प्यार मिले
निष्काम भाव से किया कार्य  
तब उसके मन को
 इच्छित फल के लिए
बेचैन नहीं होना होता
फल मिले य न मिले
उसे क्षोभ नहीं होता  
ना ही उपजती 
 भावना बदले की 
मन शांत बना रहता
 स्थिति को
 जब पहुँच पाएं
तब अपार   शान्ति
 हो चहु ओर
बदला मन को 
अशांति ही देता
सुख समृद्धि नहीं |
आशा

21 मार्च, 2018

एहसास



 ऊंची उड़ान भरना के लिए इमेज परिणाम

होता है एहसास मन को
छोटे से छोटा
प्रत्यक्ष हो या परोक्ष
मन होता है साक्षी उसका
जब होती है आहट
पक्षियों के कलरव की
जान जाती हूँ देख भोर का तारा
मन को मनाती हूँ
सूर्य का स्वागत करना है
आलस्य को परे हटा
पैर जमीन पर रख कर 
हो जाती हूँ व्यस्त 
रोज की  दिनचर्या में
व्यस्त समय में एहसास तो होते हैं
पर तीव्रता कम 
जानते हो क्यूँ ?
समय नहीं होता
सोचने विचारने का 
उन पर प्रतिक्रया का
यही एहसास देता है
मन को रवानगी
मन विश्राम नहीं चाहता
देना चाहता है पहचान
 छोटे से छोटे एहसास को 
उसकी छुअन को
पर समय साथ नहीं देता
वह आधे अधूरे को छोड़
पलायन कर जाता 
फिर लौटकर नहीं  आता 
कभी नीले आसमान में
पंख फैलाए उड़ने की चाह में
टकटकी लगा मन उड़ना चाहे
कल्पना में पहुंचे ऎसे स्थलों पर 
जहां कभी गए ही नहीं
पर मन हो जाता मगन  
उसके ही से एहसास से
एहसास हो जाता है गुम
कभी स्वप्नों में कभी छुअन में 
रह जाता है सुप्त भावनाओं में 
है एहसास मात्र मन की सोच  |
आशा