30 जुलाई, 2018

सावन

समाचार फ़



आया महीना सावन का
घिर आए बदरवाकाले भूरे 
टिपटिप बरसी बूँदें जल की
हरियाया पत्ता पत्ता
सारी सृष्टि का
धरती हुई हरी भरी
प्रकृति हुई समृद्ध
ईश्वर की कृपा से |
बच्चों ने की जिद
डलवाया झूला आँगन में
पूरा आनंद उठाया
 ऊंचाई को छूने का  
रिमझिम का
गरम गरम भजियों का
बहनें राह देख रहीं
भाई के आने की
साथ साथ रक्षाबंधन
मनाने की प्यार बांटने की |
आशा

27 जुलाई, 2018

बड़भागिनी नारी


हो तुम बड़भागी
भरी आत्मविश्वास से 
असंभव शब्द तुम जानती नहीं 
हर कार्य करने की क्षमता रखतीं 
तभी तो मैं हो गयी तुम पर न्यौछावर 
यही लगाव यही जज्बा 
होने नहीं देता निराश 
हर बार भाग्य रहा तुम्हारा साथी 
हो तुम विशिष्ट सबसे जुदा 
सभी तुम्हारे गुणों पर फ़िदा 
हो इतने गुणों की मलिका 
तब भी नहीं गुरूर 
हर ऊँचाई छू कर आतीं
और विनम्रता बढ़ती जाती 
ऊँचाई पर जाओ 
सफलता का ध्वज फहराओ 
और सबकी दुआएं पाओ 
बनो प्रेरणा आने वाली पीढ़ी की 
घर बाहर दोनों में सक्रिय 
निराशा से कोसों दूर 
कर लो किस्मत को अपनी मुट्ठी में 
और बनो अनूठे गुणों का गुलदस्ता ! 


आशा सक्सेना




26 जुलाई, 2018

भाग्य का खेल



थी खुशरंग 
रहा मेरा मन अनंग 
जाने थे कितने व्यवधान 
अनगिनत मेरे जीवन में !
हर कठिनाई का किया सामना 
भाग्य समझ कर अपना 
कभी भी मोर्चा न छोड़ा 
किसी भी उलझन से !
बहुतों को तो रहती थी जलन 
मेरी ही तकदीर से 
पर इस बार अचानक 
घिरी हुई हूँ भवसागर में 
नैया मेरी डोल रही है 
फँस कर रह गयी मँझधार में 
सारे यत्न हुए बेकार
मानसिक रूप से रही स्वस्थ 
पर शारीरिक कष्ट 
कर गए वार ! 


आशा सक्सेना  



23 जुलाई, 2018

ख्याल


हर वख्त ख्यालों में रहते हो
किसी स्वप्न की तरह
आँखों में समाए रहते हो
किसी सीधे वार की तरह
कभी भूल कर न पूंछा कि
आखिर मेरी भी है कोई इच्छा
खिलोना बन कर रह गई हूं
तुम्हारे इंतज़ार के लिए
या हूँ एक रक्षक
तुम्हारे दरवाजे के लिए |
आशा

22 जुलाई, 2018

आया सावन


चलो चले जाएँगे हम 
लौट कर सावन की  तरह
अगले बरस आने को 
पर इस बरस को भूल न पाएंगे 
रह रह कर याद आएगी 
भाभी बिना त्यौहार मनाने की
कभी इन्तजार रहता था 
सावन के आने का 
हलकी हलकी बारिश में 
भीग कर जाने  का  
बहुत मजा आता था 
अम्मा की डाट खाने में 
उससे भी अधिक 
आनंद की प्राप्ति में 
बस यह केवल रह
  अब गुम होकर 
पुरानी यादों में रह गया है |
आशा

17 जुलाई, 2018

हिंडोला गीत







चलो  री सखी चलें अमराई में
झूलन के दिन आए
नीम की डाली पे झुला डलाया
लकड़ी की पाटी  मंगवाई
रस्सी मगवाई बीकानेर से
भाबी जी आना भतीजी को भी लाना
काम का  समय निकाल कर पर आजाना
गाएंगे सावन के गीत
यादें ताजा कर लेगे  
न आने का बहाना न बनाना
हम तुम मिल कर बाँटें मेंहदी 
हाथों में दिन भर लगाएं मेंहदी 
झूलें सब से ऊंची डाली पर
फिर सावन के  गीत
झूम झूम कर गाएं
मींठी खीर घेवर खाएं
फेनी पूए का भोग लगाएं
हम और तुम पेंग  बढाएं
ऊंची डाली चूमती आएं
सूरज से हाथ मिलाऐं
छोड़ो झूला रस्सी
अब मेरी बारी 
झूलने की आई |

  
आशा

12 जुलाई, 2018

इस तिरंगे की छाँव में


जाने कितने वर्ष बीत गए
फिर भी रहता है इन्तजार
हर वर्ष पन्द्रह अगस्त के आने का
स्वतंत्रता दिवस मनाने का |
इस तिरंगे के नीचे
हर वर्ष नया प्रण लेते हैं
है मात्र यह औपचारिकता
जिसे निभाना होता है |
जैसे ही दिन बीत जाता
रात होती फिर आता दूसरा दिन
बीते कल की तरह
प्रण भी भुला दिया जाता |
अब भी हम जैसे थे
वैसे ही हैं ,वहीँ खड़े हैं
कुछ भी परिवर्तन नहीं हुआ
पंक में और अधिक धंसे हैं |
कभी मन में दुःख होता है
वह उद्विग्न भी होता है
फिर सोच कर रह जाते हैं
अकेला चना भाड़ नहीं फोड सकता
जीवन के प्रवाह को रोक नहीं सकता |
शायद अगले पन्द्रह अगस्त तक
कोई चमत्कार हो जाए
हम में कुछ परिवर्तन आए
अधिक नहीं पर यह तो हो
प्रण किया ही ऐसा जाए
जिसे निभाना मुश्किल ना हो |
फिर यदि इस प्रण पर अटल रहे
उसे पूरा करने में सफल रहे
तब यह दुःख तो ना होगा
जो प्रण हमने किया था
उसे निभा नहीं पाए
देश के प्रति कुछ तो निष्ठा रख पाए
अपना प्रण पूरा कर पाए |

आशा