25 अक्तूबर, 2018

आज के परिप्रेक्ष्य में






आज के परिप्रेक्ष्य में  
आधुनिकता के वेश में
जो पहुँँची चरम पर
बहुत बदलाव आया है
छोटे घरौंदों में रहने वाले
नहीं होते अधिक कद्दावर
और अधिक रसूख वाले
पर होते विशाल हृदय वाले
सरल सहज और
स्नेह से भरे
जब भी मिलते
आत्मीयता से मिलते
घर जैसा घर लगता
कहीं भी दिखावा न होता
सुदामा के चावल
मिल बाँँट कर खाते
पर शहरीकरण के जोश में
न रह गया है होश अब  
सब रिश्ते बदल गए 
सभी  मुँँह पर मुखौटा
लगा कर घूूमते हैं 
अन्दर कुछ 
पर बाहर कुछ 
वह सम्मान
मेहमान का
तन मन धन
से होता था 
तिरोहित सा हो गया 
अब सोच बदल गया है
कहाँ आ गई मुसीबत
जाने कब जाना चाहेगी
यह भी भूल जाते हैं
कोई अपना कीमती
समय निकाल कर
मिलने आया है
सब यहीं बह जाता 
मिट्टी के घड़े के 
रिसते पानी की तरह
रह जाता है पानी
बिना ठंडा हुए
न तो मिठास
न प्राकृतिक स्वाद
सभी बातें सतही
बड़े से बैनर के लिए
नारों में समा गई हैं
कद्दावर लोगों से
अच्छे करोड़ दर्जे
सामान्य जन
जो हैं बहुत दूर
आधुनिकता से |
वसुधैव कुटुम्बकम की
अवधारणा रह गई
केवल कल्पना हो कर 
सहेजी गई किताबों में |


आशा  |




24 अक्तूबर, 2018

हाईकू


साहस भरा
शक्ति का घट भरा
अदम्य गुण

दशानन के 
दस शीश न होते
छिपे मन में

सच की जीत
बुराई पर भारी
पड़ती सदा

अनाम नाम 
मन पर छाया है 
प्रभु की माया 
रीता मटका 
सरोवर गहरा
 जल न भरा 

प्यास न बुझे 
खारे पानी के पास 
खड़े देखते 

सागर तट
मैं प्यासा रह गया 
अनोखी हट


 आशा

22 अक्तूबर, 2018

पल


पल पल बढ़ता
तिल सा चटकता 
महकता बेला गुलाब
चम्पा चमेली सा |
हर पल जीना चाहता
भयाक्रांत न होता
कभी ठहरना
किसी पल में
खुद के हाथ में नहीं |
|अंतिम पल ही है एक
जिस की जानकारी
किसी को नहीं
पर यहीं वह पल है
जिसकी बेचैनी
से प्रतीक्षा  है |

आशा

21 अक्तूबर, 2018

कहाँ कमी रह गई



कहाँ कमी रह गई
बच्चों के पालन पोषण में  
  संस्कार विहीन
 पैदा हुए |
कभी कभी ऐसा लगता है
 बदल तो न गए हों
या मुझमें ही कोई
 कमी रही हो
जो मैं  ठीक  ढंग से
 उनके व्यवहार को
 सही दिशा न दे  पाई
पर अन्दर
 झाँक कर देखा
आत्म विश्लेषण लिया
कहीं कोई कमी
 न दिखाई दी
किसको दोष दूं 
खुद को या  प्रारब्ध को
या भगवान की
 दी हुई सजा मानू
जाने किस जन्म की 
सजा दी है मुझे |

आशा