19 दिसंबर, 2018

मुश्किल है निभाना


मुश्किल है रिश्तों को निभाना
 वे कच्ची डोर से बंधे होते    
जरा से झटके में टूट जाते  
मन को टूटन बहुत खलती है
पर गलती कहाँ से प्रारम्भ हुई
खोज कर देख नहीं पाते
केवल पछतावे के सिवाय
 दुखी होने के अलावा
 कुछ हाथ नहीं आता
रिश्ते फिर से  सुधर नहीं पाते
यदि कोशिश की जाए
आंशिक सुधार होता है 
रिश्तों की चादर में थेगड़े लगे
 स्पष्ट  नजर आते हैं
वह बात नहीं रहती उनमें
जो बनाते समय रही थी
है नहीं आसान 
 टूटे रिश्तों को सवारना
उससे अधिक मुश्किल है
 अपनी कमियों को स्वीकारना
 जब रिश्ते निभा नहीं सकते
फिर पहल किस लिए ?
आशा

16 दिसंबर, 2018

अनोखी दुनिया कविता की

है अनौखी दुनिया कविता की 
दिन में भी तारे दिखाते हैं
भरा पेट होता है फिर भी
भूखे दिखाई देते हैं |
लेखन की भूख
 कभी शांत नहीं होती 
शब्दों के अम्बार लगे रहते
विचार भी कहाँ पीछे रहते
पहले हम पहले हम कह कर
लाइन तोड़ देते हैं 
क्रम में आने का
 इंतज़ार नहीं करते
 मुश्किल फँस जाते
 जब घड़ी इंतज़ार की आती
मन पर नियंत्रण नहीं कर पाते
 बहुत बेचारे हो जाते
शब्दों के जंगल में फंस जाते 
और निकल नहीं पाते 
कभी शब्दों पर भारी विचार 
कभी बाजी पलट जाती 
विचारों की चांदी हो जाती |
आशा

15 दिसंबर, 2018

दिल मिले दिल से

















हिलमिल साथ
 कार्य करते थे
फिर भी आपस में
 दुराव रखते थे
दिल से दिल 
 मिले  जब से
तो मिली जिन्दगी आप से
न मन मुटाव रहा
नाही कोई  बैर
दिल की बातें कहने को
एक कंधा मिल गया 
जीवन सफल होगया  
आशा

क्या चाहते हैं ?






चाहते हैं बर्फ ही बर्फ हो आसपास 
अवसर मिला है क्यूँ न लाभ उठाएं 
  टिकिट बुक करवाया 
बहुत उत्साह से
          पर मित्र बदल गया
             उसे ठण्ड  रास नहीं आती
कह कर कन्नी काटली
अब क्या किया जाए
 परेशान हाल है
चाहत नहीं यात्रा  नकारने की 
दूसते से साथ चलने को कहा  
उसने  भी नकार दिया
दिल बहुत दुखा 
 पर तब  भी जाने का
अवसर नहीं छोड़ा
जो चाहते थे
 पा कर ही दम लिया
साथ एक बुजुर्ग का किया
उन ने मेरा मन रखा
मैंने भी सच्चे मन से
उनकी  सेवा करने का
 प्रण लिया मन में
दौनों साथ हो लिए
यात्रा का आनन्द भरपूर  लिया 
जो चाहा उसे पा लिया 
आज भी वह बर्फवारी
  का आनंद मन में बसा है 
हमउम्र न थे फिर भी
 खूब आनंद लिया||

13 दिसंबर, 2018


इन्तजार


रोज रोज एक ही काम 
इन्तजार इन्तजार इन्तजार 
दुनिया कहती 
हमें कुछ हो गया है 
पर यह सच नहीं है 
हम तो पूरी शिद्दत से 
दरवाजे पर निगाहें
जमाये रहते हैं
सुबह और शाम 
दुनिया कुछ  कहे  यदि
 रास नहीं आता
 हमारा यह रवैया 
नहीं करते परवाह
दुनियावालों की 
हम कल भी इंतज़ार करते थे 
आज भी करते हैं
और करते रहेंगे कल भी 
चाहे कोई कुछ भी कहे 
हमें बदल न पाएगा 
आखिर हम से हार जाएगा 
आशा