05 अगस्त, 2020

राम जन्म भूमि का शिलान्यास आज

आज है   बड़ा  शुभ दिन

सरयू नदी के तट पर    

शिलान्यास श्री राम जी की

 जन्म भूमि का होना है|

आज होगा बहुप्रतीक्षित  

भूमी पूजन मंदिर स्थल का    

बरसों बरस से था इंतज़ार

 आज के इस सुअवसर  का |

बहुत प्रयास किये गए थे

 प्राणों  की आहुती भी दी थी कितनों ने

जो अब फलीभूत हुई  है

अब प्रतिफल मिला है इस रूप में  |

राम भक्तों की मनोंकामना

पूरी हो रही है  सत्य में

देश को  तोहफा मिला अनमोल

अयोद्ध्या में भव्य  राम मंदिर के रूप में |

आशा

 


04 अगस्त, 2020

व्यथा मन की



जब विष बुझे  शब्दों के बाण
 मुहँ के  तरकश से निकलते
क्षत विक्षत मन करते
 उसे  विगलित करते | 
दिल का सारा चैन हर लेते
व्यथा मन की जानने की
किसी को यूं तो जिज्ञासा न होती
जो भी जानना चाहते ठहरते |
परनिंदा का आनंद उठाते   
 अपनी उत्सुकता को
 और भी हवा देते |
 मन की व्यथा बढ़ती जाती
खुद मुखर होने को 
 बेचैन हो  जाती |
जब तक  मन का हाल
 बयान नहीं करती
अंतस में करवटें
 बदलने लगती  |
व्यथा मन की
 इतनी बढ़ जाती
 चहरे के  भावों पर
 स्पष्ट दिखाई देती|
 सोचना पड़ता
 कोई तो निदान होगा
 जग से इसे छिपाने का
कोई हल नजर नहीं आता  
इससे निजात पाने का |
जब व्यथा विकराल रूप लेती
 हद से गुजर जाती  
बहुत समय लगता 
मन को सामान्य होने में  |
हर  शब्द तीर सा  चुभता 
अंतस  में बहुत कष्ट होता  
 दिल के टुकड़े हजार करता
जाने अनजाने में |
आशा


02 अगस्त, 2020

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सभी  भाई  बहनों  को हार्दिक शुभ कामनाएं|
                                     बहनों ने किया सिंगार 
                                       हाथ सजाए मेंहदी  से
पैरों में लगा कर आलता  
 है इन्तजार बड़ी उत्सुकता से
माँ ने  बड़े प्यार से  बुलाया है
है रक्षा बंधन का त्यौहार
 भइया  लेने आने वाला है
आँगन में झूला डलवाया नीम की डाली  पर
लकड़ी की पट्टी मंगवाई बीकानेर से |
साड़ी सतरंगी लहरिये की लाया भाई
जयपुर के  बाजार  से
मां ने  लगाया गोटा उसमें बड़े प्यार से
हरी कांच की चूड़ियाँ लाई निखार कलाई में |
हुई  तैयार बहना बांधने को रक्षासूत्र
बांधी राखी और दीं दुआएं भर पूर
रोली चावल से लगाया  टीका
 करवाया मुंह मीठा फेनी  घेवर से |
भाई ने झुक कर
 छुए पैर चाहा आशीष जीजी से    
बहन नें की कामना
 भाई की दीर्घ आयु की |
सारे दिन गहमागहमी रही झूले पर
आनेजाने वाली सखी  सहेलियों की
कब सांझ हुई पता ही नहीं चला
 ऐसे मना त्यौहार राखी का |
आशा

01 अगस्त, 2020

आया राखी का त्यौहार

                                 आया राखी का त्योंहार
  ना तो गहमा गहमी बाजार में
 ना ही कोई उत्साह
 आम जन मानस में |
हर ओर  कोरोना
 महामारी का भय व्याप्त
मार्ग सभी अवरुद्ध हुए है
 किससे  जाना हो संभव |
बहन ने मना कर दिया
 आना है असम्भव इस बार  
मन को झटका लगा
 कैसे मानाएं यह त्यौहार
भाई बहन के समागम के  बिना |
 अजीब सा खालीपन लगेगा
घर में घेवर बना लेंगे 
मीठी खीर बनालेंगे |
 मन को समझाया 
यह साल निकल जाने दो
अभी है बिपदा भारी
 घर में ही राखी मना लेंगे |
 अगले बर्ष  का इंतज़ार रहेगा
 तभी अरमां पूर्ण करेंगे
 यह है कठिन समस्या
 इससे क्या घबराना |
 हर वर्ष यही त्योंहार होगा
 हम होंगे  भाई रहेंगे
पहली राखी भेट चढ़ेगी प्रभू को 
इसबार वंचित रह् जाएगा भाई |
पर इससे ही संतोष करेंगे
 घर में रह कर
 मन को समझालेंगे 
बच्चों को बहला लेंगे |
अन्य विकल्प नहीं  है कोई
 मन को शांत रखने का
पर समय की मांग है यह
 इससे पीछे नहीं हटेंगे |
आशा