09 सितंबर, 2023

क्या खोजती निगाहें तेरी

 क्या खोजे निगाहें तेरी 

किसे ढूँढें पर अभी तक 

कोई समाचार नहीं  उसका 

कहाँ राह में भटक गईं 

किसी से पूंछा तो होता 

अब तक यहाँ पहुँच ही जातीं 

कभी सोचा नहीं तुम राह भूल जाओगी 

मैंने तो कहा था किसी को लेने भेजूं 

 अपने को सक्षम समझा 

और  उसने इनकार किया 

धीरे से कोशिश की जब 

वह  सफल हुई 

पहुंची अपने गंतव्य तक |

आशा सक्सेना 


04 सितंबर, 2023

आए हो तो जाने की जल्दी क्या है

 आए हो तो जाने की ज़िद ना करो

यह कोई बात नहीं कि

 तुम मेरी भी ना सुनो

मुझे यूँँ ही बहका दो अपनी बातों में |

क्या राह भूल गए तुम

या तुमको किसी से

लगाव ना रहा यहाँ

केवल व्यवहार सतही रहा

मैंने कितनी कोशिश की

पुरानी यादों में तुम्हें व्यस्त करने की  

जब भी बीती यादें आईं

इधर उधर की बातों में उलझे रहे |

तुमने कभी सोचा नहीं

 हम क्या लगते हैंं तुम्हारे

किस पर आश्रित हैं सारे |

आज तक कोई पत्र ना लिखा

ना ही समाचार भेजा

बहका दिया बच्चों की तरह

मन को बहुत उदास किया |

क्या है यह न्याय तुम्हारा

हमको कुछ ना समझा

अन्यों की महफिल में

बहुत दूर किया सबसे हमको |

आशा 

मेरा वजूद

 

सुहानी रात में अकेले सड़क पर घूमना

मुझे कम ही पसंद आता

पर किसी का साथ पाकर 

मन में उत्साह भर आगे बढ़ना चाहता |

हर बार की तरह मैंने कुछ आगे ना देखा

न ही पीछे की ओर मुड़ कर देखा 

अपना अस्तित्व ही खो दिया |

अब मन पछता रहा है यह मैंने क्या किया

अब तक स्वप्नों में खोई रही

 अपने आप को स्वप्नों में खो कर

नही कुछ पाया मैंने |

अपने मन को और दुःख पहुँँचाया है

अपने वजूद को बहुत सम्हाल कर रखा था

अब हुआ वह दूर मुझ से

अब दुखी हुई बेगानी हुई अपने वजूद को खो कर

मुझको कोई जानता नहीं पहचानता नहीं

आज के समाज में |

यही दुःख मुझे अब सालने लगा है

अब मैं अंतरमुखी होती जा रही हूँ

ना किसी से मिलने जुलने का मन ही होता

एकांतवास की इच्छा बलवती हो उठी है |

आशा सक्सेना 

03 सितंबर, 2023

स्वप्न भरे मस्तिष्क में

 

स्वप्न भरे मस्तिष्क में होता जमाव  ऐस

व्यस्त हो जाती उनकाअर्थ निकालने में

किसी हद तक पहुँच भी जाती

 अर्थों का सार निकालने में |

जो मुझे पसंद आते उनको समेट लेती

अपने मन के किसी कौने में

किसी को भी जानने  नहीं देती

मेरे मस्तिष्क में क्या चल रहा है

इससे मुझे लाभ होगा या हानि  |

या कुछ भी प्राप्त नहीं होगा

बिना किसी की सही  सलाह के

या अपने तक ही सीमित होती

सीधी राह चल कर बहुत कुछ हाँसिल करती

अपनी बुद्धि को स्वच्छ और परिमार्जित रखती |

यही चाह थी मेरी जिससे  मैंने बहुत  कुछ सीखा

अपने को संतुलित किये रहती कभी धेर्य नहीं खोती

यही सीखा है मैंने किसी कार्य की जल्दी नहीं की

मुझे  आत्मनिर्भरता से बहुत बल मिलता |

किसी की गरज करनी नहीं पड़ती

अपना सोचा किया किसी पर नहीं थोपा

नाही किसी पर आश्रित रही स्वयं पर ही हुई निर्भर

यही हल निकाला मैंने स्वप्नों के संग्रह से |

30 अगस्त, 2023

राखी का बंधन जन्म जन्मान्तर का

 क्या किया जाए  यदि दिल में

 प्यार की कोई कद्र ना हो 

जिससे भी प्यार किया 

उसकेे मन में हमारी 

 कोई कीमत ना हो |

सभी धान बाईस पसेरी हो 

कोई अंतर नहीं हो |

तब क्या लाभ ऐसे सौदे में 

जिस दृष्टि से भी देखो 

मसला हल नहीं हो पाता 

किसी से कोई उम्मीद नहीं 

पर प्यार का कोई 

समय निर्धारित नहीं होता 

बंधन राखी का होता ऐसा 

किसी से पाने के लिए 

इसे  माँँगना नहीं पड़ता |

जिस रूप का हो वैसा ही स्वीकार कर

 उसे बड़ा महत्व दिया जाए 

यही है आवश्यक हमारे लिए |

ईश्वर ने जन्म से ही 

भाई बहिन का साथ बनाया है 

जन्म जन्मान्तर तक इसे निभाना है 

रक्षाबंधन का त्योहार है 

बहुत प्यार से इसे मनाने  में 

जो खुशी मिलती है 

किसी और त्योहार में नहीं |

आशा सक्सेना 




29 अगस्त, 2023

प्यार स्वतः ही उपजता


                                                        किसी के प्यार की तुमने 

कोई कीमत नहीं समझी 

यह होता अनमोल 

किसी से तुलना नहीं उसकी |

जब से सोचा प्यार किसे कहेंं 

जो स्वतः ही मन में जन्म ले 

जिससे दिल में दर्द हो 

उसे ही कहा जाता प्यार |

|किसी से माँँगे नहीं मिलता 

यह अपने अंतर में 

स्वतः ही जन्म लेता 

सब को सही राह दिखलाता |

उसकी कद्र ही समझता 

जो भी मिले सम्मान से स्वीकारता  

फिर दिल से  धन्यवाद देता 

उसका आनंद ही कुछ और होता |

आशा सक्सेना 





















\

 

मेरे मन की

 

मेरे मन की

अब तैयारी है किताब ‘साँँझ की बेला' अठारहवेंं कविता संग्रह' के प्रकाशन की | जल्दी ही वह आपके सम्मुख होगा | आप ही निर्धारित करेंगे पुस्तक कैसी लगी | मेरे निर्णायक आप मेरे पाठक ही हैं | मुझे क्या लिखना है क्या नहीं आप पर निर्भर है |

लेखिका

आशा सक्सेना