18 सितंबर, 2013

घरोंदा



तेरी जुल्फ़ों की छाँव तले
एक स्वप्न सजाया मैंने
प्यार  की सौगात से
एक घरोंदा  बनाया मैंने |
है यही मंदिर मेरा
छोटा सा संसार मेरा
छोटी बड़ी खुशियों का
है अपूर्व भण्डार यहाँ |
दिन भर धटती घटनाओं से
जब कभी क्लांत होता हूँ
पा कर सान्निध्य तेरा
चिंता मुक्त होता हूँ |
यहाँ बिताए हर पल से
जो सुकून मिलता है
तेरी पनाह में रहने का
ख्याल सजीव रहता है
क्षय होता पल पल कहता है
जिन्दगी जी भर कर जी ले
मन में कोइ साध न रहे
सभी पूर्ण कर ले |

15 सितंबर, 2013

नाता तेरा मेरा



जन्म से आज तक
 कष्टों से नाता रहा
तुझ को न भूल पाया
तुझ में खोना चाहा |
हैं प्रश्न  अनुत्तरित
बारम्बार सताते  फिर भी
है तेरा मेरा क्या नाता
 यह जग मुझे क्यूं भाता
यह छूट क्यूं नहीं पाता ?
है  एक सेतु दौनों के बीच
इह लोक से जाने के लिए
तुझसे मिलने के लिए
पर इतना सक्षम नहीं
स्वयं पहुँच नहीं पाता  |
जाने कितनों को पहुंचाया
हर बार बापिसी हुई
पृथ्वी पर भार बढाया
आकांक्षा अधूरी रही |
तुझे खोजने में
तुझ तक पहुँचने में
त्रिशंकु हो कर रहा गया
प्रश्न वहीं का वहीं
अनुत्तरित ही रहा
है तेरा मेरा क्या नाता
आशा


12 सितंबर, 2013

अपनी भाषा


भारत में जन्मीं रची बसी
मिट्टी के कण कण में
यहाँ कई प्रदेश विभिन्न वेश
भाषाएँ भी जुदा जुदा
तब भी जुड़े एक बंधन में
संस्कृति के समुन्दर में
पर है  अकूट भण्डार साहित्य का
हर भाषा लगती  विशिष्ट
और धनवान अपने वैभव में
हिन्दी भी है उनमें एक  
न जाने क्यूं लगता है
सरल सहज अभिव्यक्ति के लिए
उसके जैसा कोइ नहीं
तब भी जंग चल रही है
अस्तित्व को बचाने की
उसे राष्ट्र भाषा बनाने की
वर्षों तक गुलाम रहे
मन मस्तिष्क भी परतंत्र हुआ
अंग्रेजी  सर चढ़ कर बोली
काम काज की भाषा बनी
भूल गए अपनी भाषा ,
अपनी संस्कृति ,उसकी महानता
तभी तो आज यहाँ अपनी  भाषा 
खोज रही अस्तित्व अपना |

11 सितंबर, 2013

हे गणेश


गणेश जन्म उत्सव पर हार्दिक शुभ कामनाएं :-
हे गणेश ,गणपति ,गणनायक
प्रथम पूज्य हे सिद्धि विनायक
सब के कष्ट निवारण करते
सुख वैभव से हर  घर भरते
सर्व प्रथम पूजे जाते 
तभी कार्य सार्थक हो पाते 
मन से जो भी तुमको ध्याता 
इह लोक में सब कुछ पाता |
आशा

08 सितंबर, 2013

बिखरते रंग


यह रंग की तरंग 
और उसका अक्स जीवन पर 
करता रंगीन सारा समा
इसके बिना सब सूना यहाँ |
एक छोटा सा भी पत्थर
जब गिरता स्थिर जल में
उथलपुथल मचा जाता
शान्ति भरे जीवन में |
कई रंग बिखर जाते
अक्स कहीं गुम हो जाते
बहुत समय लग जाता
स्थिरता आने में |
अस्थिर जल चंचल मन
दूर दूर तक जा कर भी
थाह नहीं ले पाते
रंगबिरंगी दुनिया के
अनछुए पहलुओं की
अनकही बातों की |
आई आंधी साथ ले चली
सूखी मुरझाई पत्तियाँ
मन भी पीछे न रहा
उनके साथ हो लिया
रंग यहीं बिखर कर रह गए
 उन्हें समेट न पाया
वह साथ तो चला गया
पर फिर लौट न पाया |
आशा







04 सितंबर, 2013

ओ तितली हो क्यूं उदास


ओ तितली  हो क्यूं उदास
ले रही हो  गहरी उंसास
पंख रंग बिरंगे अपने
कहाँ छोड़ कर आई हो |
क्यूं पहले सी खुशी नहीं
ना चटक चुनरी पहनी
ये काले काले पंख लगाए
क्या जताने आई हो |
क्या तुम भी सदमें में हो
है मन संतप्त तुम्हारा भी
देश की बदहाली पर
शोक मनाने आई हो |
जल प्लावन से हो कर त्रस्त
जन जीवन है अस्त व्यस्त
हुए काल कलवित अनेक
डूबे घर संसार |
कितनों के घर उजड़ गए
वे बेघरबार हो गए
 क्या शोकाकुल परिवारों को
धैर्य बंधाने आई हो |
उनके दुःख में हो कर दुखी
दर्द बांटने आई हो
 हो तुम आखिर क्यूं उदास
अपने रंग कहाँ छोड़ आई हो |