03 जुलाई, 2023

हाईकू

 

 १-हम तुम हैं

एक डाल  के  पंछी

 साथ रहते

२- वीरों की जान 

सीमा पर तैनात  

आँखें  नम हैं  

३- तुम रक्षक

देश के रखवाले

हमें गर्व है

४-गहन  सीमा

तैनात सैनीक हैं

रक्षक रहे

५-गहरी खाई

अलग किला  किया

कठिन मार्ग  

६- सरल नहीं

देश की रक्षाकरें 

ये सैनिक हैं |

हाईकू

  १-मन ने देखा 

सोचा मनन किया 

रहम किया 

२-जीवन गीत 

 नहीं गुनगुनाया 

मन से यहाँ  

३-तेरी कहानी 

किसी ने नहीं  सुनी 

संवेदना है 

४-रंगीन रात 

सब व्यस्त इसमें 

टाइम नहीं 

५-यह मौसम 

किसी का सगा नहीं  

यही दुःख है 


आशा सक्सेना 

02 जुलाई, 2023

कब जानना चाहा मैंने

 

कब जानना चाहा मैंने

तुम्हारे मन में क्या है

यदि बता दिया होता

तुम्हारी सलाह में कुछ तो  दम होता  |

सारी दुनिया से अलग थलग रह

अपनी दुनिया को बसाया यहाँ

क्या यही बात तुमको ना भाई

कि मैंने भी दिखावा किया |

यह सच नहीं है

दिखावे का कोई रोल नहीं यहाँ

हर व्यक्ति के वास्तविक जीवन में

जब खोज पूरी हुई रंगीन जीवन हुआ |

मन को सुकून आया

 महक में इसकी डूब कर |

, खुशी का कोई मोल नहीं है

वह है  अनमोल

बड़े कष्ट से पाया है मैंने

अब तक सम्हाल कर रखा इसे

यही है मेरी संचित पूंजी 

सब ने खुशबू को दूर से पहचाना है|

आशा सक्सेना

 

किसी का महत्व ना समझा तुमने

 

 

समाज का आदर ना सन्मान 

किसी से नाता ना जोड़ा

अकेले  रहे ,जीवन नीरस हुआ |

तुमने किसी को महत्व ना  दिया 

यही दिखता अहम् तुम्हारा 

किसी से लाभ कैसा कितना 

जोड़ तोड़ में लगे रहे 

यही तो कमीं रही तुममें 

जोड़ तोड़ कितना करोगे 

कभी तो सामान्य रूप से रहो 

यही एक आकांशा रही मन में 

तुम कब मुझे अपना समझोगे 

यह गैरों जैसा व्यबहार 

क्या सब से रहा तुम्हारा |

केवल मुझसे नहीं ,यह किस कारण 

बताया तो होता 

शयद कोई हल निकल पाता |

जीवन फिर से रंगीन होता 

जिन्दगी एक रस ना होती 

बहुत खुश हाल होती |

आशा सक्सेना 





01 जुलाई, 2023

कुछ नया दिखता



 हर रात  कुछ नया दिखता

कौन है जिम्मेदार उसका

हम तुम के झंझट में

 बातों का अखाड़ा दिखता |

किसी ने दो बोल मीठे तो बोले होते

हम निहाल हो जाते उस पर

कभी ना उलझने की कसम खाते

प्यार से रहने का वादा करते |

सपने दिन में ना आते

आधी रात में ना जागते

चोंक कर ना उठते

शांती से सोते जागते |

एक कल्पना यही की होती

तुम हो मेरे पास जज्बातों से भरी

यही है मेरे मन में

यहीं कहीं तो तुम हो मेरे पास  |

आशा 

30 जून, 2023

हाईकू

१-बाली उमर  

यौवन आया नहीं 

बचपना है 

२-नवनीत है 

खाने को निभाने को 

मित्रता यहाँ 

३-तेरा मेरा क्यों 

कब से किस लिए

 क्या यही सीखा 

४-जन्नत यहाँ 

तुझ में ही खोजता 

मेरे  मन में 

५- तेरे नाम से 

कुछ  लाभ लिया है 

किसीने यही 

आशा सक्सेना


29 जून, 2023

कब जानना चाहा

 

कब जानना चाहा 

तुम्हारे मन में क्या है

यदि बता दिया होता

तुम्हारी सलाह में कुछ तो  दम होता  |

सारी दुनिया से अलग थलग रह

अपनी दुनिया को बसाया यहाँ

क्या यही बात तुमको ना भाई

कि मैंने भी दिखावा किया |

यह सच नहीं है

दिखावे का कोई रोल नहीं यहाँ

हर व्यक्ति के वास्तविक जीवन में

जब खोज पूरी हुई रंगीन जीवन हुआ |

मन को सुकून आया

 महक में इसकी डूब कर |

, खुशी का कोई मोल नहीं है

वह है  अनमोल

बड़े कष्ट से पाया है मैंने

अब तक सम्हाल कर रखा इसे

यही है मेरी संचित पूंजी  

सब ने खुशबू को दूर से पहचाना है|

आशा सक्सेना