25 दिसंबर, 2022

दर्पण प्यार का


 

जिससे  भी प्यार  करोगे 

पूरी शिद्दत से करना

कभी बदल न जाना

उसको धोखा न देना |

वह टूट कर बिखर जाएगी

मन उसका तार तार हो जाएगा  

जीना बहुत कठिन होगा

उसका मोह भंग हो जाएगा |

जब दिल से बद्दुआ निकलेगी

तुम कभी पनप न पाओगे

सब की निगाहों में गिर जाओगे

कभी सुखी न हो पाओगे |

प्यार दिखता तो बहुत है आसान 

पर जिसने किया हो उससे पूछो 

 गुजरना पड़ता है उसे कितनी दुर्गम राहों से 

यह वही जानता है  |

प्यार का फल होता मधुर 

पर पाना बहुत मुश्किल

सात्विक मन की ऊंचाई पर जब पहुँचोगे

मन से उसकी इच्छा करोगे

तभी वह मिल पाएगा

 जीवन सुखी हो जाएगा  |

आशा सक्सेना  

 

हाईकू


                                                         १- आई कविता
                                                     भावों से  प्रेरित  हो  
                                                       बड़ी बात  है 

२-तुम सा प्यारा 

कभी नहीं  देखा  है 

है ऐसा  यहाँ  

३-तेरी अखियाँ 

अश्रु जल से भरी 

 अकारण ही  

४-बे चैन हुआ 

तुझे देख कर ही

मनवा मेरा 

५-देश विदेश 

घूम  लिया  जोश से  

मन न भरा 

६-न आया जीना 

खुशी के पल मिले 

व्यर्थ हो  गए 

७-हाथों से काम 

करना है जरूरी 

यही  सीखा है 




24 दिसंबर, 2022

राह


 

दोराहे पर खड़ी सोच रही

इधर जाए या उधर जाए

कुछ समझ नहीं पाती 

है क्या भाग्य में |

जीवन जीना हुआ  कठिन था अब तक

कदम बाहर निकाले आगे की न सोची 

 क्या यह सही किया?

है दुविधा अभी भी मन में क्या करे

जीने की तमन्ना लिए मन अटका |

अब सोच नासूर बना क्या करे 

भूल से भी गलत कदम यदि  उठाया 

कहीं की भी नहीं रहेगी 
 
है इसकी खबर उसको  |

पहले भी घर से निकलने के पहले 

 कितने किस्से सुने देखे थे 

उनका भी अंजाम देखा 

फिर भी यही कदम नजर आया 

 फिर से विचार नहीं  किया |

 सलाह किसी से न ली

 है अब दुविधा मन में 

कौन सी राह चुने 

कहां जाए |

पहला कदम जब उठाया था
 
घर छोड़ने का मन बनाया था  

तभी सोच लिया होता 

है क्या सही और क्या गलत |

तब यह हाल न होता

धन की कीमत क्या हैं 

घर तो  न बिखरता 

बाहर की  असुरक्षा का भय न होता |

आशा सक्सेना 


23 दिसंबर, 2022

केवल अपेक्षा तुमसे


                                          कैसे तुम्हारा बोझ उतारती 

उसके कारण चल न पाती 

है ही भारी इतना हुए पैर भारी 

 बोझ है ही ऐसा किसी से बांटना न चाहा |

अचानक कहाँ से ऊर्जा आई

 मेरे अन्तस  में समाई 

मैंने कार्य पूर्ण करने की ठानी 

बढ़ने लगी आगे

 काँटे से भरे कच्चे मार्ग पर 

कोई की बैसाखी नही चाही 

इतनी क्षमता रही मुझ में 

केवल तुम्हारे सिवाय कोई मेरा नहीं 

रही यही धारणा मन में मेरे 

केवल  तुम मेरे हो 

है पूरा अधिकार तुम पर 

और कोई नहीं चाहती

है केवल अपेक्षा तुम से  |

आशा सक्सेना 



कान्हां क्यूँ न आए

 


बिना बांसुरी ये सुर कैसे सुनाई देते 

कान्हां तो नहीं आए 

पर संदेश ले ऊधव आए  

कान्हां जा बसे मथुरा नगर में |

सुध बिसराई हम सब की

भूले से याद न आई

हम मन ही मन  दुखी हुए  

पलकें  न झपकी पल भर को | 

रो रो पागल हुए उसकी याद में 

अपनी व्यथा किससे व्यक्त करें

कोई समझ न पाया हम को 

हमारा प्यार है कैसा कोई जान न पाया 

 कान्हां बिन रहा न जाए

माखन मिश्री किसे खिलाएं 

हम कान्हां में  खोए ऐसे

 अपने को ही भूल गए  |

कैसा घर द्वार कैसा काम काज 

कहीं मन नहीं लगता

दौड़ा जाता कदम के नीचे कुंजों में 

 या यमुना तीर  |

सुनी जहां मीठी धुन मुरली की 

ऊधव का ज्ञान भी समझ न पाए

है यही समस्या मन की

 कान्हां क्यूँ न आए  |

आशा सक्सेना 



अनुभव खट्टे मीठ

 

अनुभव खट्टे मीठे

 जीवन में कई  खट्टे मीठे अनुभव होते हैं और उनका प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है

व बरसों बरस याद रहता है |सुखमय बातें तो भूल भी जाते है पर कष्टकर बातें

कष्टकर बातें मन को सालती रहतीं हैं यही बड़ी समस्या है जो जीवन को प्रसन्न

नहीं रहने देतीं |तभी व्यक्ति असामाजिक हो जाता है |उसे लगता है जीवन का मार्ग कठिन कंटकों से भरा |

उसका कोई नहीं इस दुनिया में |

आशा 

22 दिसंबर, 2022

हमारा कोजी

 


 प्यारे से ये मूक प्राणी 

सुख दुःख को समझते

बोल नहीं पाते फिर भी

पास आते अपना प्यार दर्शाते |

किसी के दुःख में हो दुखी 

 भोजन तक छोड़ देते

पर खुशी में आसपास घूमते रहते |

अपनी अदाओं से 

मन मोहने की कोशिश करते 

अपना स्थान घर में सुरक्षित रखते |

अपनी हरकतों से ध्यान आकृष्ट करते 

वे रूठना मनाना भी जानते 

अपनी आवाजों से इसे व्यक्त करते |  

हर आहट पर अपनी प्रतिक्रया देते

जैसे ही द्वार  खुलता

वहां पहुँच आने वाले का स्वागत करते

सूघ कर जान जाते

है कोई नया व्यक्ति  या नहीं |

जब कोई काम करने आता 

उसकी निगरानी करना  

अपना कर्तव्य समझते 

जब तक वह  चला न जाए

वही डटे रहते 

मानो वे है निरीक्षक उनके |

 हैं समय के पावंद 

किसी के आने की प्रतीक्षा में 

दरवाज़े पर जा बैठते जब तक वह  न आजाए 

राह देखते वही आने वाले मालिक की |

 यदि आकर  वह प्यार करना भूल जाए   

अपनी भाषा में खुद की  नाराजगी प्रकट करते  |

 उनके काम में हो देर यह पसंद नहीं उनको 

हैं समय के पावंद सब काम समय पर करते 

कितनी गुण गिनाऊँ उनके शब्द ही नहीं मिलते |

अपने अधिकार  भी खूब जानते 

अपनी कोई वस्तु किसी से नहीं बांटते 

 उन के जैसा कोई स्नेही नही 

हमारा कोजी है उन में से एक |