कोई कार्य सरल नहीं करने को
पर असंभव भी नहीं
यदि एकाग्र चित्त हो करना चाहो
हो उत्साह उसे करने का |
जब भी कोशिश हो मन से
दिल्ली दूर नहीं होती
कार्य सरल हो जाते दिल से
करने वाले के लिए |
मन में है विश्वास आवश्यक
दूसरा साहस तीसरी लगन
सभी आवश्यक कार्य पूर्ती के लिए
उसमें सफल होने के लिए |
उसी के कदम चूमें सफलता ने
जिसने असफलता से भय न पाला
बार बार गिर गिर कर सम्हला
यही सही किया उसने |
आशा
आशा