21 जून, 2023

है बिंदास मन की


                                                                    है विंदास मन की 

किसी के साथ नहीं है 

अपनी सोच पर है कायम 

अनजान नहीं है |

अपने मन की करने वाली जिद्दी है

 कहना किसी का नहीं मानती

खुद सोचना वही करना 

यही समस्या है  | 

तभी समाज से हुई निष्काषित 

मन माना या नहीं वही जानती 

अपने आप को वही पहचानती 

खुशी की हद  क्या है 

जीवन के रंगों से उसने प्यार किया है |

आशा सक्स्रना 

 

20 जून, 2023

सागर किनारे



सागर किनारे 

मौसम बहुत प्यारा

जब चलते चलते थकी

जल पीने को हाथ बढाया

खारा पानी एक घूँट ना पी सकी | 

प्यासी ही रही एक विचार मन में आया

क्या लाभ ऐसे जल का

 जो प्यास तक ना  बुझा पाई

   जिस का कोई ना लाभ |

पर उसका गुण ना  जाना

यही है जल का स्रोत प्रकृति का

बादल आते भाप जल की अपनी बाहों में समेट

सब  जगहों में ले उड़ जाते

कभी आपस में टकराते बिजली कड़कती 

जल तेजी से बरसता बहुत  आनंद आता |

पर एक दिन महा प्रलय आई सारी सीमाएं टूटीं 


लोगों में घबराहट बढी जो सागर किनारे रहते 

सरकार ने अलर्ट किया बचाव्  के लिए 

राहत केंद्र खोले |

आशा सक्सेना 

अटल विश्वास

 



                                तुम्हारा हुस्न लाजबाब

तुममें गुण हैं  हजार

पर आत्म विश्वास की कमीं ने

कमर तोड़ दी तुम्हारी    |

यही यदि दृढ  रही होती 

खुद पर बड़ी आस्था होती

तुमने कभी अन्याय ना सहा होता

तुम्हारा सर कभी ना  झुका होता |

अपने को अपमानित नहीं समझा  होता

कारण कुछ भी रहा होता

पर कदम ना डोले होते |

एक यही उसे  वरदान मिला है

समाज में भी सम्मानित होती

 किसी से दूर नहीं होती

 यही अटल विश्वास

 यदि जाग्रत किया होत़ा

तुम आगे सब से होती

 जीवन मैं खुशहाल रहती  |

आशा सक्सेना

19 जून, 2023

भक्ति मेरी


 

श्याम पिया मेरे मन बसिया

मैंने  की तुम्हारी  आरजू

दिन रात तुम्हारा सुमिरन किया

तब भी तुमने मुझ पर कृपा नहीं की |

जैसे ही मंदिर के घंटे बजते

ढोल नगाड़े बजते

होती भक्तों की तैयारी आने की  

मेरे भी कदम बढ़ जाते उस ओर|

जब श्लोक कानों में पड़ते  

मन में हलचल होती

चाल दो गुनी हो जाती

मंदिर पहुँच कर ही कदम ठरते |

तुम्हारे कदमों को छूकर

 ही अपना मन भर् लेती

मुझे और कुछ ना चाहिए

तुम्हारे हाथ हों मेरे सर पर

और आशीष हो  मुझ पर  

मेरा मन कहता

 हो आशीष केवल मुझ पर

और कोई ना हिस्सा बांटे

अपना हिस्सा ही स्वीकार करे |

तुम मेरे हो मेरे ही रहो

 श्याम सलोने और किसी के नहीं

मुझे राधा मीरा  से भी ईर्षा होती  है

और तुम्हारे अन्य भक्तों से |

18 जून, 2023

हाइकू

  १- कब तकहै 

 तुम्हारी  मनमानी 

 किसकी  जिद 

२- वन में वृक्ष 

हरे भरे दिखते 

मन को भाते 

३-सुबहउठ

सेहत बनाओ  जी 

स्वस्थ रहो 

४-किताब पढो 

अनुभव बढ़ाओ

जीवन जियो 

५ -अपना ज्ञान 

मुफ्त में  ना बांटो 

सयंम  रखो 

६-सागर बड़ा 

भयावय हुआ है

 उत्पात  मचा |



आशा सक्सेना 

17 जून, 2023

धोखा प्रकृति का


 


समय चक्र  ने धोखा  दिया

मौसम ने साथ ना दिया, फसलें बिगड़ी  

आंधी तूफान ने भी झटका दिया

दी आर्थिक हानि बिना जाने |

क्या सभी अमीर होते हैं

जाने कितनी कठिनाई सह कर

 अपने सपनों का बनाते हैं घर  

कई  वृक्ष  तूफान में धराशाही हुए

लहरों के संग बह गए |

जब जागे अखवार पढ़ा

 पहला ही भरा पड़ा था पेज

ऐसे ही समाचार से मन को झटका लगा

चाय पीने का भी मन ना हुआ |

गहरे  भाव मन में उठे चोट गहरी मन को लगी

अखबार के पेज दूसरे पर हिन्सा की दूकान लगी 

घरेलू हिंसा भी कम ना  लिखी

आम जन आर्थिक तंगी से भी हुआ बेचैन  

मन को चोट लगी यह सब देख |

आशा सक्सेना   

    

 

16 जून, 2023

उसने गलती की है

 किसी से प्यार करो न करो 

पर उसको नहीं भूलो 

उसने क्या गलत किया है 

है आज की परवरिश उसकी  |

उसने संस्कृति को जाना नहीं है 

अपने परिवार को पहचाना नहीं है 

 दुनिया की परछाईं पड़ी उसपर 

वह खो गया आज के माहोल में |

मैंने जब भी टोका उसको 

उसने एकना सुनी मेरी 

मनमानी की हरपल उसने 

 उसकी मासूमियत पर

बड़ा प्यार आता है 

यही भूल हुई मुझसे 

उसने गलत किया है 

मैं समझाऊंगी उसे \


आशा सक्सेना