बागवान ने बड़े प्यार से
पाला पोसा बड़ा किया
सुन्दर स्वस्थ देख उन्हें
अपने पर भी गर्व किया |
दो फूल लगे एक डाल पर
सौहार्द की मिसाल लिए
साथ ही विकसित हुए
कलिकाओं से फूल बने |
दिन रात साथ रहते थे
सुन्दर स्वस्थ देख उन्हें
अपने पर भी गर्व किया |
दो फूल लगे एक डाल पर
सौहार्द की मिसाल लिए
साथ ही विकसित हुए
कलिकाओं से फूल बने |
दिन रात साथ रहते थे
दृष्टा को सुख देते थे
सुख की दुनिया में खोए
सुख की दुनिया में खोए
अपने पर था नाज़ उन्हें|
एक अजनबी वहाँ आया
उसने डाली को हिलाया
एक फूल डाली से टूटा
गुलदस्ते की शोभा बना |
दूसरा भी कमजोर होगया
फिर पनप नहीं पाया
अब ना वह प्रेम था
और ना ही अपनापन |
सब बदल गए थे
आज के सन्दर्भ में
वे अजनबी हो गए थे
रह कर विभिन्न परिवेश में |
माली ने जब यह सब देखा
आँखें आद्र हुईं उसकी
पर वह यह भूल गया था
है जीवन का कटु सत्य यही |
आशा
उसने डाली को हिलाया
एक फूल डाली से टूटा
गुलदस्ते की शोभा बना |
दूसरा भी कमजोर होगया
फिर पनप नहीं पाया
अब ना वह प्रेम था
और ना ही अपनापन |
सब बदल गए थे
आज के सन्दर्भ में
वे अजनबी हो गए थे
रह कर विभिन्न परिवेश में |
माली ने जब यह सब देखा
आँखें आद्र हुईं उसकी
पर वह यह भूल गया था
है जीवन का कटु सत्य यही |
आशा