02 मई, 2014

चाहत


  
तेरी चाहत 
बनी पैरों की बेड़ी
बढ़ने न दे
कदम बहकते
बाँध कर रखती |

चाँद चाहिए
 था एक जूनून ही
हाथ बढ़ाया
ना मिला रोना आया
झूटा सपना लगा |

हस्त रेखाएं
बताती रह गईं
देख न पाया
है पहुँच से दूर
 मन मान न पाया |

आशा
  1.    

30 अप्रैल, 2014

चंद हाइकू





(१)
एक भावना 
प्यार जताने की है 
विकार हीन |
(२)
जलती चिता 
मुक्ति है संसार से 
हुई विरक्ति |
(३)
अंतिम सांस 
अब साथ छोडती 
न गयी तृष्णा |
(४)
ना यह दिल
 है मेरा आशियाना 
हूँ यायावर |
(5)
रात कटे ना
चंद सपने साथ
मेरी सौगात
(६)
रात कटे ना
जागती विरहणी
कोइ जाने ना |
(७)
चंचल मन
बहकते कदम
कहाँ जाएगा |

29 अप्रैल, 2014

क्षणिकाएं

[​IMG]
(१)
दबे पाँव पीछे से आना 
आँखों पर हाथ रख चौंकाना 
सहज भाव से ता कहना 
लगते तुम मेरे कान्हां |
(२)
ये आंसू सागर के मोती 
वेशकीमती यूं ना बिखरें 
भूले से यदि अंखियों में आएं 
चमक चौगुनी करदें |
(३)
यह गुलाब का फूल 
आज हाथों में देखा 
कितना कुछ करने को है 
यह न देखा |
(४)
ना कहने को कुछ रहा 
ना सुनाने को बाकी 
जो देखा है वही काफी 
उसका सिला देने को |
आशा 




27 अप्रैल, 2014

सान्निध्य तेरा


Photo
यादें गहराईं
तेरे जाने के बाद
तुझे जान कर
अहसास ऐसा हुआ
अपने अधिक ही निकट पाया
यही सामीप्य
इसकी छुअन अभी भी
रोम रोम में बसी है
यादों की धरोहर जान
जिसे बड़े जतन से
बहुत सहेज कर रखा है
पर न जाने क्यूं
रिक्तता हावी हो जाती है
असहज होने लगता हूँ
उदासी की चादर ओढ़
पर्यंक का आश्रय लेता हूँ
यादों का पिटारा खोलता हूँ
उन मधुर पलों को
जीने के लिए
कठिन प्रयत्न करता हूँ
सफलता पाते ही
पुनः जी उठता हूँ
तेरे सान्निध्य की यादों  में |

25 अप्रैल, 2014

वे न आये



अटखेलियाँ लहरों से
ताका झांकी पेड़ों से
तारों से गलबहियां होती
चांदनी चंचल बहकती |
तब भी मन नहीं भरता
सोचता किसे चुने
झील नदी या ताल
या समुंदर की लहरों को |
जुही रात में महकती
नवोढ़ा श्रृंगार करती
राह में पलकें बिछाए
पर होती निगाहें रीती |
चाँद तो आया भी
पर वे न आये
रात बीती सारी
यूं ही राह देखते |
प्रश्न उठा मन में
 चाँद क्यूं लगता अपना
वे रहे पराये
उसे अपना न पाए |
आशा

24 अप्रैल, 2014

प्यासी धरती प्यासा चातक


Photo


तरसती है 
तपती दरकती 
प्यासी धरती |



प्यासी धरनी 
देखती आकाश में 
काले बादल |



कब हो वर्षा 

है इन्तजार उसे 

वर्षा ऋतु का |

                       

प्यासा चातक 
स्वाति नक्षत्र का ही
जल चाहता




चातक मन
यदि ना पाए उसे

प्यासा रहता |









22 अप्रैल, 2014

दुनिया रंग भरी

















दुनिया रंगों से भरी 
हर रंग जीवन में आता 
 किसका कैसा जीवन है
वही उसे परिलक्षित करता |
सात रंग से सजा इंद्र धनुष 
सातों फिर भी नहीं दीखते 
आपस में मिलने जुलने से
हाथ  मिला संधी करते | 
जब एक दूसरे पर होते हावी 
एक वजूद खोता अपना 
प्रथम में विलय हो जाता 
अद्भुद छटा  बिखराता |
सप्तपदी लगती आवश्यक 
अटूट बंधन में बंधने को 
जन्म  जन्म तक साथ रहे
मन्नत यही माँगते |
सात अजूबे दुनिया के 
सभी देखना चाहते 
कुछ ही होते भाग्यशाली 
उन्हें देखने का सुख पाते |
सात का होगा इतना महत्व 
पहले जान न पाया 
विचार शून्य सा होने लगा 
तभी जान पाया |
आशा