08 सितंबर, 2021

वर्ण पिरामिड

 

            


                       है

     यही

    हमारा

   हमदम

    गीत गा रहा

    उसके नाम का

   कहना नहीं है यह

      दीपक स्नेह  बाती यही  

      


      वे 

       यही 

      देखते

     रह गए 

      दुलार स्नेह  

    उसके मन का

    पर कह न पाए

   यह किसको कहते

   करके बड़ा मनुहार


      है 

            यह   

    जमीन

   अपनी ही

 नाम भारत

  कितना सफल

 है प्रजातंत्र यहाँ 

सफल  रहा   कितना

 यही आकलन होना है  

आशा 


 

  

07 सितंबर, 2021

दो नन्हीं महमान आई घर में


 मेरे घर आईं दो नन्हीं महमान 
 दूध सी धवल रुई सी कोमल 

बहुत ही  नाजुक  टेडीवीअर सी  

श्वेत  फर  की चादर ओढ़े दीखतीं  |

आखों में गहराई झील सी

 जिनका  रंग नीला आसमान सा 

मन प्रसन्न हो जाता 

जी चाहता देखती रहूँ उन्हें |

 उछल कर चलते दोड़ते

म्याऊं म्याऊँ करते पंजे मारते 

हैं इतनी मीठी स्वर लहरी  

मानो  शिक्षा मिली है उन्हें जन्म से  

धीरे बोलो अपने  स्वर को पहले तोलो 

रहती  चहल पहल पूरे धर में  

जैसे आई बहार हो   फूलों  की बगियाँ में 

अगले कमरे में अपना अड्डा बना लिया है 

सोफे पर  आजाती हैं  कूद कर

  थकते ही   पैर तान कर सो जाती हैं |

आशा 



06 सितंबर, 2021

चूहे तुम कब जाओगे


 

ओ चूहे तुम कब जाओगे

क्यूँ सताया है सारे घर को

कितना नुक्सान किया है तुमने

यह तक न सोचा कभी  |

इतने ऊपर चढ़े कैसे 

पांच मंजिल तक  आए

क्या नया कूलर ही मिला था

तुम्हें  कर्तन के लिए |

हमने तो नहीं छेड़ा तुमको

कोई  नुक्सान न पहुंचाया   

फिर भी तुमने दया न बरती

है यह कैसी लीला तुम्हारी  |

 तुम पूजे जाते  गणपति के संग  

यही सोच रहा मन में

हो गजानन  की सवारी

क्यों सताया जाए तुम्हें   |

 लिहाज तुमने न किया तनिक भी

बहुत यत्न किये फिर भी

न जाना था न गए तुम आज तक 

 इतना नुकसान कैसे सहूँ |

कोई तरकीब तो बता देते

एक छेद नए  कूलर  में

दूसरा मेरी  जेब के अन्दर

कैसे सहन करूं यह कष्ट जता जाते |

अब रहेगा तुमसे न कोई प्रेम

न दया होगी तुम पर ज़रा भी

अपनी सीमा तुमने तोड़ी है

 कोई अपेक्षा न रखना मुझ से |

 जब तक न विदा लोगे  घर से  

संतुष्टि मेरे मन को न होगी   

यह बात मन में अवश्य आयी है  

 जीवों पर दया करो सिद्धांत ने यहीं मात खाई है  |

आशा

05 सितंबर, 2021

एहसास प्यार का


 

  

 प्यार हुआ जब से उसे  

कभी दूर न हुई तुमसे

हरपल तुम में खोई रही

कोई और चाह न रही उसे |

तुम्हारे प्यार का नशा ऐसा

उससे उभर नहीं पाती

तुम  हो शक्ति उसकी

तुमसे महकी दुनिया सारी  |

प्यार की मिठास है ही ऐसी

कभी मन न भर पाता उससे

है वह नशा ऐसा जिससे बचकर

वह  न रह पाई कभी |  

पहले भाई बहिनों से लगाव

फिर सखी सहेलियों से प्यार

यौवन आते ही भीगा तन मन

मनमीत के सान्निध्य से  |

 कोई दिखावा नहीं यह  

किया सच्चे दिल से प्यार उसने  

 वह खोई रही भावनाओं  में

यही पूंजी कमाई है अब तक उसने |

आशा 

आशा

04 सितंबर, 2021

प्रयत्न


 

कई  प्रश्न अनुत्तरित रहे

मन में टीस उठी

अनेक  प्रयत्न किये तब भी 

  इच्छित फल से  दूर रहे  |

क्या छोड़ दूं  यत्न सारे

या फिर से कोशिश करूं

 कायरता तो न होगी

अधूरा कार्य छोड़ने की |

उससे  मुंह मोड़ने की

क्यूँ न जाने अनजाने

 साहस जबाब दे जाता

 अधूरे कार्य को करने का मन न होता |

प्रतिफल की आशा हो  कैसी

जब यत्न किया ही नहीं

न्याय उन अनसुलझे

प्रश्नों के साथ  हुआ ही नहीं |  

आशा

   

03 सितंबर, 2021

एक विचार शिक्षक दिवस पर


 

तुम शिक्षक हम शिष्य तुम्हारे

तुम दाता हो भाग्य विधाता

 हम भर कर झोली लेने वाले

उससे जीवन सवारने वाले |

 जीवन है एक रंग मंच

है यही  कर्म स्थली हमारी

 इसी में है शिक्षा स्थली

जहां पढ़ लिख कर बड़े हुए |

सृष्टि का कण कण है ऐसा

कुछ न कुछ ग्रहण करते जिससे  

शिक्षा सब की लेते उतार जीवन में   

अनुभवों में वृद्दि कर लेते |

किसी से ली शिक्षा अकारथ

 नहीं जाती जीवन में

जन्म से ही शिक्षा का

 योगदान रहता अटूट |

प्रथम गुरू माता होती

जिसके ऋण से मुक्त कभी ना हो पाते

पिता उंगली पकड़ ले जाता साथ  

जीवन मेंअग्रसर होना सिखाता कैसे उन्हें  भुलाते |

मित्रों की सलाह होती लाजबाब

 वे राह में होते जब साथ

 राह भटकने न देते

मार्ग प्रशस्त करते रहते  |

 विधिवत  शिक्षा की आवश्यकता रहती

  तुम बिन पूर्ण न होती   

 हम रहते अधूरे तुम्हारे योगदान बिना

हे शिक्षक तुम्हें शत शत प्रणाम  |

आशा

  

 

02 सितंबर, 2021

हाइकु (बरसात में )


 

१-आसामान  से 

काले भूरे बदरा

बरस रहे

 २-डर लगता  

टकराते  बादल

ही आपस में

 ३-बादल मिले

टकराए व्योम में  

  भय किससे

 ४-बरसात में

बिजली है कड़की

बरसे ओले  

 ५-मन मोहक  

बाँसुरी  वाले कान्हां

बंसी बजैया

 ६-रूप तुम्हारा

मन मोह रहा है

मन  मोहन  

 ७-राधा है शक्ति

तुम मन मोहन

मीरा है भक्ति

 ८-सत्य निष्ठ हो

भक्त हो  माधव  के

नमन तुम्हे 

९-झूला झूलते 

आया भादौ मास है  

गया  सावन  

आशा