11 जुलाई, 2022

रिश्ते कैसे कैसे



सागर सी गहराई होती रिश्तों में

सतही नहीं हों तो अधिक अच्छा है 

जब गहराई उनकी नापोगे समझ जाओगे

क्या है आवश्यक उन्हें निभाने के लिए |

रिश्ते निभाए जाते हैं अंतस की गहराई से

सतही जब वे  होते  टूटने के कगार पर होते

स्थाई वे हो नहीं सकते ड़ाल हिलाते ही बिखरते

तेज हवा के झोंके उन्हें बिखराते यहाँ वहां |

वे वास्तव में  होते जाते दूर सभी अपनों से

ड़ाल से टूटे हुए सूखे पत्तों जैसे  

यही बिखराव उनका पीले पत्तों सा

मेरे मन को बहुत ठेस पहुंचाता |

किसे कहूं अपना दुःख  जान नहीं पात़ा

रिश्ते माने हुए हों या खून के

पर सच्चे  दिल से जब अपनाए जाते

 तभी रिश्तों के नाम से पहचाने जाते |

जन्म से जुड़े रिश्तों की है और बात

समय आने पर अपनी पहचान का पता देते  

समय  पर अपनेपन का एहसास कराते

कोई अपनों से दूर नहीं हो पाता

समय के साथ  और करीब होता जाता |

जो  रिश्ते बनते मतलब पूर्ण करने को 

वे होते कागज़ के फूलों से दिखावट से भर पूर 

 मतलब निकल जाते ही  वे भी

 पलायन कर जाते पतली गली से |

आशा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

10 जुलाई, 2022

आगमन वर्षा ऋतु का

                         आज मौसम का मिजाज गर्म है

गर्म हवाओं के साथ रेस लगाने का इरादा है

जल्दी ही होगा परिवर्तन मौसम खुशनुमा होगा

वृक्ष नन्हीं जल की  बूदों से स्नान करेंगे |

 डालियों पर रंग बिरंगे  फूल खिलेंगे

शबनमी गुलाब मन मोहक लगेंगे   

यही सौगात मिलेगी प्रकृति से हमें
जिसे सम्हाल कर हम रखेंगे |

 पाकर जिसे मन का कौना कौना

अति आनंदित होगा खुशियों से सराबोर होगा

धरा का कण कण जल में तरबतर  होगा

हरियाली का रंग धरा पर चढ़ेगा |

फूलों की सुगंध से बगिया महकेगी 

वहां से कहीं जाने का मन न होगा

 कभी ठंडी हवा का झोका आएगा

सारे तन मन को भिगो जाएगा |

है यही बारिश के मौसम आनंद 

जिसका इन्तजार रहता बेतावी से

चारो ओर जल ही जल होता

समा बड़ा रंगीन होगा |

आशा 

09 जुलाई, 2022

मन की उथलपुथल


                               कितनी बार सोच विचार कियी

सही गलत का आकलन करना चाहा  

पर  किसी निराकरण पर न पहुंची

मन में असंतोष लिए घूमती रही |

कितनी बार तुमसे कहना चाहा

पूंछना भी चाहा तुम्हारे मन में क्या चल रहा है

 तुमसे भी सलाह लेनी चाही पर

तुमने भी साथ न दिया मेरा |

अब मैं किस का इतजार करूं

अपने विचारों पर मोहर लगाने के लिए

जो मैं सोचती हूँ क्या वह सही नहीं है

या जरूरत है और मंथन की उनके |

कभी सोचा न था इतनी उलझ जाऊंगी

अपने विचारों को रंग बिरंगे

 शब्दों का लिवास पहना न पाऊँगी 

न जाने क्या होगा अभी कुछ पक्का भी नहीं है |

हूँ अनिर्णय की स्थिती में सुध बुध खो रही हूँ

बीच भवर में डूब रही  हूँ

अब तो जीवन बोझ हुआ है

 भवसागर से कैसे पार उतर पाऊँगी |

आशा    


07 जुलाई, 2022

आत्म मंथन करो


 

अपने मन के  पापों  को

किसी और पर मत थोपो

जब भी झांको अपने अन्दर

सही विचार को जन्म दो |

झूट सच में जब भी उलझोगे

खुद को ही हानि पहुँचाओगे

कभी समस्याओं से उभर न पाओगे

उलझ कर ही रह जाओगे  |

जीवन दिखता है पहाड़ सा

पर कट जाता है क्षण भर में   

क्या करना है क्या नहीं

इनमें ही उलझे रह जाओगे |

खुद पर इतना विश्वास रखो  

अपने  कर्तव्यों से पीछे नहीं हटो

अधिकार तुम्हारे हैं सुरक्षित

उनको कोई छीन नही सकता |

जिसने भी ऐसा कदम उठाया

उस पर भी ऐसा समय आएगा

चिंता न करो ईश्वर सब देख रहा  

होनी में कुछ देर है अंधेर नहीं है |

 जितनी गलतफैमियाँ पाली  है   

 वे देर सवेर सभी सामने आएंगी  

उसके मन को कष्ट पहुंचाएंगी

पर बीता हुआ कल लौट न पाएगा |

माना है वह गुणों की धनी

पर झूठा अहम भरा कण कण में 

खुद को सर्वश्रेष्ठ समझती है

यही कमीं रही उसमें |

आशा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  

  

 

 

 

 

  

 

 

  

 

 

06 जुलाई, 2022

दुविधा में हूँ


 

उतार चढ़ाव जीवन के

इतना कमजोर कर देते हैं

मन मस्तिष्क बेकल हो जाता है

क्या हो रहा समझ से परे है |

घटनाओं का अम्बार लगा है

ऊंठ किस करवट बैठेगा मालूम नहीं

क्या कभी जिन्दगी की गाड़ी

सीधी पटरियों पर चल पाएगी |

 यूं ही सडकों पर टप्पे खाता फिरूंगा

या कभी स्थाईत्व भी आएगा जीवन में

मेरे बेरंग जीवन में रंग कब भरेगा 

यह उथलपुथल कब होगी समाप्य |

अब मैं बैठा हूँ इन्तजार में

तुमसे क्षमा मांगूं या  कहने में चलूँ

  तुम्हारे हाथों की  कठपुतली बनूँ

या अपनी  जिम्मेंदारिया पूर्ण करूं |

न जाने समझ पाने में तुम्हें

कहाँ  भूल हुई मुझ से

तुम्हारे मन का सोच है कितना मैला

गहराई तक  डस रहा है मुझे |

कैसे समस्याओं का हो निदान

जब पहल ही नहीं की तुमने

ना ही कभी मुझे समझीं

फिर इतने दिनों का साथ

एक ही  पल में ही ठुकराया तुमने |

आशा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वप्न क्या करते





 






                स्वप्नों का आज कल

जीवन पर पड़ता गहरा प्रभाव

यदि केवल  दिल से सोचा

दिमाग से न  काम लिया |

भावुक और कमजोर लोग

बह जाते उस बहाव में

कभी कभी  बहाव में  

अपना आपा भी खो देते  |

यहीं बातों को तूल मिलता

हवा भी बढ़ावा देती जन मत की

कभी विश्वास भी उठ जाता

अपने सोच पर से |

लगने लगता सारा जग एक  

 फरेवों की दुकान सा

अब सुविचारों पर से भी

 दूर हटा  मन मेरा  |

वह कैसे जिए खोखले

आदर्शों पर निर्भर हो कर

जब कोई फल नहीं मिलता

हो किसी प्रकार का अच्छा या बुरा

 मुझे  कोई फर्क नहीं पड़ता |

मन के जख्म भरने का

 एक ही साधन था स्वप्नों का  

अब उसने भी साथ छोड़ा  

मेरी खुशियों से बैर पाला |

जब जन्म लिया इस धरती पर

मरना भी है यहीं

पञ्च तत्वों में विलीन होना है

फिर माया मोह कैसा |

पूर्व जन्म के कर्म फलों से भी  

भ़ागा  नहीं  जा सकता

यही सब सामने है मेरे

शायद यही है प्रारब्ध मेरा |

आशा

05 जुलाई, 2022

कोई न्याय करे


दिल से मसी बनाई है

विचारों तक उसे पहुंचाई

शब्दों की लेखिनी चुनी है
मन में छिपी भावनाओं के शब्द लिए |
छापे मन के पटल पर
फिर भी कहीं रही कमी
अपने शब्दों को आवाज देने में
अपने दिलवर को मनाने में |
दिल की मसी से लिखा है

अपने मन का सारा हाल

हुआ बेहाल किसी के समक्ष

अपने मन को खोल कर रखने में |

चाह रहा था कोई देखे उसे

पढ़े उसका मनन करे

फिर अपनी तरफ से

फैसले पर मोहर लगाए

 खुद के विचार प्रस्तुत करे |

तभी तो निष्पक्ष निर्णय हो पाएगा

बिना लाग लपेट के फेसला हो पाएगा

 वही निर्णय होगा मान्य मुझे

जिसमें किसी की बैसाखी न होगी साथ  |

 किसी की सलाह की गंध नही आएगी

अपने मन में क्या निर्णय किया 

यह भी स्पष्ट हो जाएगा 

तुम्हारे मन में क्या विष  घुला है 

यह किसकी  शरारत है |

आशा