27 फ़रवरी, 2013

आतंकवादी

कटुता ने पैर पसारे 
शुचिता से कोसों दूर हुआ 
अनजाने में जाने कब 
अजीब सा परिवर्तन हुआ 
सही गलत का भेद भी 
मन समझ नहीं पाया 
सहमें सिमटे कोमल भाव 
रुके ठिठक कर रह गए 
हावी हुआ बस एक विचार
कैसे किसे आहत करे |
धमाका करते वक्त भी 
ना दिल कांपा ना हाथ रुके 
ऐसी अफ़रातफ़री मची 
मानवता चीत्कार उठी
फंसे निरीह लोग ही 
हादसे का शिकार हुए 
आहत हुए ,कई मरे 
अनगिनत घर तवा़ह हुए
शातिरों की जमात का तब भी 
एक भी बन्दा विदा न हुआ 
शायद उन जैसों के लिए 
ऊपर भी जगह नहीं 
गुनाहों की  माफी़ के लिए 
कहीं भी पनाह नहीं |
आशा


25 फ़रवरी, 2013

प्रीत की डोर

रिश्ता अनोखा प्रीत का 
चहु और नजर आता 
पूरी कायनात में 
विरला ही इससे बच पाता |
होती उपस्थिति इसकी 
सृष्टि के कण कण में 
जो पा न सके इसको 
लगता बड़ा अकिंचन  सा |
इसको नहीं  जिसने जाना
 जीवन उसका व्यर्थ गया 
जन्म से मृत्यु तक
बड़ा अभाव ग्रस्त रहा |
खग मृग हों या पशु पक्षी
पृथ्वी पर हिलमिल रहते 
आकाश से नाता जोड़ते 
जल से कभी न मुख मोड़ते |
प्रीत की डोर में बंधे
अपना संबल खोजते 
तभी संतुलन रह पाता
सृष्टि के जर्रे जर्रे में  |
सभी बंधे इस रिश्ते में 
 चंद लोग  क्यूं महरूम इससे
आपसी बैर पाल रहे
सृष्टि का संतुलन बिगाड़ रहे ?


22 फ़रवरी, 2013

रक्षक सरहद का

माँ ने सिखाया
 गुर स्वावलंबी होने का
पिता ने बलवान बनाया 
'निडर बनो '
यह पाठ सिखाया 
बड़े लाड़ से पाला पोसा 
व्यक्तित्व विशिष्ट 
निखर कर आया 
बचपन से ही सुनी गुनी 
कहानियां  बहादुरी की 
देश हित उत्सर्ग की 
मन में ललग जगी 
सेना में भर्ती होने की 
दृढ़ निश्चय रंग लाया 
सिर गर्व से  उन्नत हुआ 
की सरहद की निगहवानी
अब हमारी सरहद को 
कोई कैसे लांघ पाएगा 
आत्मबल से आच्छादित 
रक्षा कवच दृढ़ता का 
कोई कैसे तोड़ पाएगा |
आशा 

19 फ़रवरी, 2013

हैं कितने अरमां

हैं कितने अरमां 
तेरी चरण रज पाने के 
हो तल्लीन तेरी सेवा में 
तुझी में रम जाने के 
प्रातः सुनती मधुर  धुन 
या भक्ति  भाव से  भरे भजन
बस एक ही विनती करती 
इस भव सागर के बंधन से
करो मेरा उद्धार प्रभू 
बाधाएं मेरी कम न होतीं 
चहु ओर से घेरे रहतीं 
उनकी संख्या अनंत 
जाने कितने  सहे 
गर्म हवाओं के थपेड़े 
इस  काँटों से भरे मार्ग पर 
आत्मा लहुलुहान हुई 
जीर्ण क्षीण काया हुई 
फिर भी आशा कम न हुई 
तेरे द्वार आने की 
है बड़ा अरमान 
तुझ में खो जाने का 
भवसागर कर पार 
तेरे दर पर आने का |



17 फ़रवरी, 2013

कैसी उदासी

यह कैसी उदासी चेहरे पर 
आये स्वेद कण माथे पर 
कुछ तो ऐसा है अवश्य 
जो शब्द बन्धक  हो गए 
लवों तक आ कर रुक गए 
यह दुविधा यह बैचैनी 
क्यूं लग रही व्यर्थ सी 
भाव कहीं  अपनत्व का
 दिखाई नहीं देता 
व्यवहार तुम्हारा रूखा
लगता बेगानों सा
क्या कुछ घटित हुआ
इन चंद दिनों में 
जिसकी कोइ खबर तक नहीं
फिर भी अपनों से
यह दुराव कैसा
 लाख भावों को छुपाओ
हम से यह अलगाव कैसा
अपने दिल की सुनो
कुछ मन की कहो
तभी होगा निदान
हर उस समस्या का
जो सात पर्दों में छिपी है
कस कर थामें है बांह
उन शब्दों की उन बिम्बों की
जिन्हें बाहर आने नहीं देती
आज तुम्हारी यह उदासी
बहुत कुछ कह गयी
कुछ अनकहा रहा भी तो क्या
गैरों सा व्यवहार तुम्हारा
सब कुछ बता गया |

आशा 




15 फ़रवरी, 2013

व़जूद मेरा


अपना व़जूद कहाँ खोजूं
फलक पर ,जमीन पर
 या जल के अन्धकार के अन्दर 
सोच सोच   कर थक गयी
लगा  पहुँच से बाहर वह
मन  मसोस कर रह गयी
फिर उठी उठ कर सम्हली
बंधनों में बंधा खुद को देख
कोशिश की मुक्त होने की 
असफल रही आहत हुई 
निराशा ही हाथ लगी 
रौशनी की एक किरण से 
एक अंकुर आस का जागा
जाने कब प्रस्फुटित हुआ 
नव चेतना से भरी 
खोजने लगी अस्तित्व अपना 
वह सोया पडा था 
घर के ही एक कौने में 
दुबका हुआ था वहीँ 
जहां किसी की नजर न थी 
जागृति ने झझकोरा 
क्यूं व्यर्थ उसे गवाऊं 
हैं ऐसे  कई कार्य 
जो अधूरे मेरे बिना 
तभी एक अहसास जागा 
वह जगह मेरी नहीं 
क्यूं जान नहीं पाई 
है व़जूद मेरा अपना 
यहीं इसी दुनिया में  |

आशा 


 



13 फ़रवरी, 2013

वास्तविकता

       बचपन से ही उमा को लड़किया बहुत अच्छी लगती थीं आस पास की बच्चियों के साथ खेलना ,उनकी चोटी करना उन्हें खिलाना  पिलाना आए दिन की बात थी |कभी कभी तो उंहें घर ले आती और अपने पास रखने की जिद्द करती |
         शादी के बाद जब पहला बेटा हुआ तब उमा खुश तो हुई पर उसकी बेटी की चाह अधूरी रह गयी |वह बेटे को ही लड़कियों की तरह सजाती सवारती और सोचती अगली बार तो निश्चित ही बेटी होगी |
जहां इतना इंतज़ार किया कुछ वर्ष और सही |
पर जब दूसरा भी बेटा हुआ तब वह बहुत रोई और अनमनी सी रहने लगी |
           उसने एक बेटी गोद लेने का मन बना लिया और  गोद लेने की हट करने लगी   |सब ने बहुत समझाया कहा "जब तेरी बहू आएगी तब सारे अरमां पूरे कर लेना वह भी तो तेरी बेटी ही होगी "
           बेटे की शादी की जब बातें चलने लगीं अति उत्साह से सारी तैयारी की |जब पर्चेजिग सीमा पार करने लगी तब भी समझाया "क्या एक दिन में ही सारे अरमां पूरे करोगी "|
         पर बह तो बहू में ऐसी डूबी कि भूल ही गयी कि daughter के आगे in law भी लगा है |सालभर भी न हुआ था कि बहू ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए |बहू बहू न हो कर बेटी से भी ज्यादा हो गयी और अपनी मर्यादा भूल स्पष्ट शब्दों में कह दिया "मैंने पहले कभी काम नहीं किया है ,मुझसे रोटी नहीं बनाती "
खैर तीन तीन बाई रखने के बाद भी जब फिजूल की बातें होने लगी तब उमा का मन बहुत दुखी हो गया |वह सोचने लगी आखिर कहाँ भूल हो गयी बहू के साथ व्यवहार  में |
|              अब उसे लगा अति हर बात की बुरी होती है |यह तो तब ही समझ जाना चाहिए था जब बहू हर बात
बढ़ा चढा कर अपनी सहेलियों को बताती थी और अपनी माँ  की आए दिन बुराई किया करती थी |जब वह अपनी माँ की सगी नहीं हुई तब सास की क्या होगी  |

11 फ़रवरी, 2013

क्या तुमने कहा ?

क्या तुमने कहा 
क्या मैंने सुना
जो सुना उसी पर सोचा विचारा 
फिर भी  गहन प्रतिक्रिया दी |
जो तुमने कहा कहीं खो गया 
कुछ नया ही हो गया 
कहा सुना बेमानी हुआ 
अर्थ का अनर्थ हो गया  |
फिर भी बहुत खुशी हुई
मन में कुछ हलचल हुई 
मैंने कुछ तो सुना सोचा 
अपने में खोया नहीं रहा  |
यही मुझे भला लगा 
कुछ अपना सा लगा 
फिर से डूबा अपने में
 और व्यस्त सा  हो गया |
आशा 

09 फ़रवरी, 2013

वह पल



बौराता  अमवा
महका वन उपवन
चली वासंती पवन
बसंत में रंग गयी
फूलों से लदी  डालियाँ
झूमती अटखेलियाँ करतीं
आपस में चुहल करतीं
बहार आगमन की सूचक वे
बीता कल याद दिला जातीं
यादे ताजी कर जातीं
कुछ नई और जुड़ जातीं
यादें होती बेमानीं
लौट कर न आनीं
पर होती मीठी सी
 रह न पाती अनजान  उनसे
जब पलकें  अपनी मूँदूं
दृष्टि पटल से वे गुजरतीं
जाने कब गाड़ी थम जाती
आगे बढ़ना नहीं चाहती
बंद घड़ी के कांटे सी
वहीँ ठिठक कर रह जाती
उस पल को भरपूर जीती
वह लम्हा विशिष्ट होता
सारे दुःख पीछे रह जाते
सुख के झरने झरझर झरते
फिरसे नव ऊर्जा भरते
उन्मुक्त कदम आगे बढते|
आशा 
 

06 फ़रवरी, 2013

प्रकृतिके अनमोल नज़ारे


(१) प्रकृति के अनमोल नजारे 
लगते बहुत प्यारे 
आँखोंमें बस गए 
रंग जीवन में भर गए |

(२) इधर  पत्थर उधर पत्थर
जिधर देखो उधर पत्थर
जमाने की अनुभूतियों ने
बना दिया मुझे पत्थर |

आशा

05 फ़रवरी, 2013

सड़क

सड़क को कम न समझो 
बड़ा महत्त्व रखती है 
सब का भार वहन करती है 
बड़ा  संघर्ष करती है 
कोई  आये कोई जाए 
वह कहीं नहीं जाती 
गिला शिकवा नहीं करती 
हर  आने जाने वाले के 
मनोभाव तोलती है |
है  बच्चों की वह प्रिय सहेली 
बनती रेस का ट्रेक 
कभी क्रिकेट का मैदान होती
विकेट  रखती समेत
सब मिलते सुबह शाम यहीं 
सबको प्यारी  लगती
है  मानक देश की समृद्धि की 
और जीवन रेखा प्रदेश की
वह कितना भार वहन करती है
 यह किसी ने नहीं  देखा
इस  पर हुए अत्याचार कई
सब ने अनदेखा किया
इसका महत्त्व न जाना 
यही बात मन को 
बहुत दुखी करती है
यह है अपनी  सड़क 
बहुत महत्त्व रखती है |
आशा




03 फ़रवरी, 2013

बंद करके जुगनुओं को

बंद करके जुगनुओं को
अपने पास रखा है
एक छोटे से कमरे में
उन्हें छिपा रखा है
|जब भी वे चमकें
रौशनी करें
केवल मेरे ही लिए हो
किसी और का सांझा न हो
सांझा चूल्हा मुझे नहीं भाता 
मन  अशांत कर जाता
तभी  तो एकाकीपन मैंने
सम्हाल कर रखा
बड़े यत्न  से
सदुपयोग उसका किया
एकांत पलों को भी जीना
सीख लिया है
अब परिवर्तन नहीं चाहती
एकांत का महत्त्व जान गयी
अपूर्व शान्ति पाते ही
कुछ सोच उभरते हैं
जिनके अपने मतलब होते हैं
यह अदभुद प्रयास
है नमूना एक
सार्थक जीवन जीने  का |

01 फ़रवरी, 2013

मेरी नवीन प्रकाशित पुस्तक "प्रारब्ध "

आज मुझे आप सब से यह खुशी बाँटते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि मेरी तीसरी पुस्तक'" प्रारब्ध"
प्रकाशित हो गयी है |इसमें मेरी स्वरचित ११५ कविताओं का संग्रह है |
आशा

31 जनवरी, 2013

साजिश किसी की


खतरा सर पर मंडराया
दिन में स्वप्न नजर आया 
किरच किरच हो बिखरा
वजूद उसका शीशे सा
न जाने कब दरका
अक्स उसका आईने  सा
अहसास न हुआ
टुकड़े कब हुए
यहाँ वहाँ बिखरे
दर्द नहीं जाना
स्वप्न  में खोया रहा
जब हुई चुभन गहरे तक
दूभर हुआ चलना
रक्त रंजित फर्श पर
तब भी नादाँ 
पहचान  नहीं पाया
वह थी साजिश किसी की
दिल को दुखाने की
उसको फंसाने की |